Get App

IMF Forecast: आईएमएफ ने फिर घटाया भारत के आर्थिक ग्रोथ का अनुमान, FY23 में 6.8% रह सकती है देश की GDP

IMF का यह अनुमान, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुमानों से कम है, जिसने बीते सितंबर को भारत की जीडीपी 7 फीसदी पर रहने का अनुमान जताया था

Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 11, 2022 पर 11:30 PM
IMF Forecast: आईएमएफ ने फिर घटाया भारत के आर्थिक ग्रोथ का अनुमान, FY23 में 6.8% रह सकती है देश की GDP
IMF ने 2023 के लिए ग्लोबल इकोनॉमी की ग्रोथ को लेकर भी अपने अनुमान घटाया है

इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (IMF) ने मौजूदा वित्त वर्ष के लिए भारत के आर्थिक ग्रोथ के अपने अनुमान को एक बार और घटा दिया है। IMF ने 0.60 फीसदी की कटौती करते हुए वित्त वर्ष 2023 में भारत की GDP (ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट) ग्रोथ के 6.8 फीसदी पर रहने का अनुमान जताया है।

IMF का यह अनुमान, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुमानों से कम है, जिसने बीते सितंबर को भारत की जीडीपी ग्रोथ अनुमान को 0.20 फीसदी घटाकर 7 फीसदी पर रहने का अनुमान जताया था।

IMF ने मंगलवार 11 अक्टूबर को जारी अपनी वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट के ताजा अपडेट में कहा कि जीडीपी ग्रोथ में गिरावट "दूसरी तिमाही में उम्मीद से कमजोर और बाहरी मांग में कमी" को दिखाती है।

भारत सरकार के आंकड़ो के मुताबिक, मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2022) में देश की अर्थव्यवस्था 13.5 फीसदी की दर से बढ़ थी, लेकिन इसमें बेस इफेक्ट का अहम योगदान रहा। हालांकि इसके बावजूद जीडीपी ग्रोथ का यह आंकड़ा, अर्थशास्त्रियों के 15 फीसदी और RBI के 16.2 फीसदी अनुमान से कम रहा रहा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें