Import-Export: फरवरी में देश का एक्सपोर्ट 22.36% बढ़ा, व्यापार घाटा भी 21.19 अरब डॉलर पर पहुंचा

कॉमर्स मिनिस्ट्री ने बताया कि फरवरी में भारत का इंपोर्ट यानी आयात करीब 35% उछलकर 55 अरब डॉलर पर पहुंच गया

अपडेटेड Mar 02, 2022 पर 9:19 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
भारत का मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट मौजूदा वित्त वर्ष के 11 महीनो में 45.80% बढ़कर 374.05 अरब डॉलर रहा

इंजीनियरिंग, पेट्रोलियम और केमिकल जैसे क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन से देश का एक्सपोर्ट फरवरी में 22.36 फीसदी बढ़कर 33.81 अरब डॉलर रहा। हालांकि इस दौरान व्यापार घाटा भी बढ़कर 21.19 अरब डॉलर पर पहुंच गया। कॉमर्स मिनिस्ट्री ने बुधवार को जारी आकंड़े में यह जानकारी दी।

मिनिस्ट्री ने बताया कि फरवरी में भारत का इंपोर्ट यानी आयात करीब 35 फीसदी उछलकर 55 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इंपोर्ट और एक्सपोर्ट के बीच अंतर को बताने वाला व्यापार घाटा फरवरी 2021 में 13.12 अरब डॉलर रहा था।

मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया, "भारत का मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट मौजूदा वित्त वर्ष 2021-22 की अप्रैल-फरवरी अवधि के दौरान 45.80 फीसदी बढ़कर 374.05 अरब डॉलर रहा। इसस पहले वित्त वर्ष 2020-21 की इसी अवधि में यह 256.55 अरब डॉलर था।"


यह भी पढ़े- Stock Market: शेयर बाजार में निवेशकों के ₹86,742 करोड़ डूबे, रूस-यूक्रेन संकट से आई गिरावट

मौजूदा वित्त वर्ष के 11 महीनों (अप्रैल-फरवरी) में आयात 59.21 फीसदी बढ़कर 550.12 अरब डॉलर रहा। इस दौरान व्यापार घाटा बढ़कर 176.07 अरब डॉलर पहुंच गया जो वित्त वर्ष 2020-21 में अप्रैल-फरवरी के दौरान 88.99 अरब डॉलर था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।