Indian Economy Growth: 7% की दर से बढ़ेगी इंडियन इकॉनमी, ADB ने अनुमान में नहीं किया कोई बदलाव

Indian GDP Growth Forecast: एशियन डेवलपमेंट बैंक ने इस वित्त वर्ष 2025 में भारतीय इकॉनमी के 7% की दर से बढ़ने का अनुमान लगाया है और अपने अप्रैल आउटलुक में कोई बदलाव नहीं किया। वहीं दूसरी तरफ इंटरनेशनल मॉनीटरी फंड (IMF) ने ग्रोथ अनुमान को अपग्रेड किया है। हालांकि अभी भी उनका अनुमान देश के केंद्रीय बैंक RBI के अनुमान से कम है

अपडेटेड Jul 17, 2024 पर 12:20 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
भारतीय इकॉनमी की तेज ग्रोथ को लेकर अधिकतर इंस्टीट्यूट पॉजिटिव हैं। हालांकि अभी भी उनका अनुमान देश के केंद्रीय बैंक RBI के अनुमान से कम है।

Indian GDP Growth Forecast: चालू वित्त वर्ष 2024-25 में भारतीय इकॉनमी 7 फीसदी की दर से बढ़ेगी। एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) ने अपने ग्रोथ अनुमान में कोई बदलाव नहीं किया है। एडीबी ने अप्रैल में इस वित्त वर्ष 2025 में 7 फीसदी की ग्रोथ का अनुमान लगाया था और अब आज 17 जुलाई को भी यही अनुमान जाहिर किया है। इस वित्त वर्ष 2025 में भारतीय इकॉनमी 7 फीसदी की दर से बढ़ेगी लेकिन अगले वित्त वर्ष में इसकी रफ्तार और तेज हो सकती है। एडीबी के मुताबिक वित्त वर्ष 2026 में भारतीय इकॉनमी 7.2 फीसदी की रफ्तार से बढ़ेगी।

IMF ने बढ़ाया है अपने ग्रोथ अनुमान को

एडीबी ने इस वित्त वर्ष 2025 में भारतीय इकॉनमी के 7 फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान लगाया है और अपने अप्रैल आउटलुक में कोई बदलाव नहीं किया। वहीं दूसरी तरफ इंटरनेशनल मॉनीटरी फंड (IMF) ने अपने अप्रैल आउटलुक में बदलाव किया और तेज ग्रोथ का अनुमान लगाया। आईएमएफ के मुताबिक भारतीय इकॉनमी इस वित्त वर्ष में 7 फीसदी की दर से बढ़ेगी जबकि अप्रैल में यह अनुमान 6.8 फीसदी का था। IMF के मुताबिक वित्त वर्ष 2024 की मजबूत ग्रोथ और खपत में रिकवरी की उम्मीद के चलते ही उसने ग्रोथ अनुमान को अपग्रेड किया है।


RBI का ग्रोथ अनुमान सबसे अधिक

भारतीय इकॉनमी की तेज ग्रोथ को लेकर अधिकतर इंस्टीट्यूट पॉजिटिव हैं। हालांकि अभी भी उनका अनुमान देश के केंद्रीय बैंक RBI के अनुमान से कम है। आरबीआई ने इस वित्त वर्ष 2025 में 7.2 फीसदी की ग्रोथ का अनुमान लगाया है। केंद्रीय बैंक ने इसमें बढ़ोतरी की है और पहले इसका अनुमान 7 फीसदी की ग्रोथ का था। यह लगातार चौथा वित्त वर्ष होगा, जब भारतीय इकॉनमी की रफ्तार 7 फीसदी से अधिक होगी। पिछले वित्त वर्ष 2024 में यह 8.2 फीसदी की रफ्तार से बढ़ी थी।

RBI गवर्नर को फाइनेंशियल ईयर 2025 में ग्रोथ रेट 7.2 पर्सेंट रहने का अनुमान

Telangana Farm Loan Waiver: किसानों का कर्ज माफ! तेलंगाना सरकार ने जारी कर दिए नियम-कायदे

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।