Indian GDP Growth Forecast: चालू वित्त वर्ष 2024-25 में भारतीय इकॉनमी 7 फीसदी की दर से बढ़ेगी। एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) ने अपने ग्रोथ अनुमान में कोई बदलाव नहीं किया है। एडीबी ने अप्रैल में इस वित्त वर्ष 2025 में 7 फीसदी की ग्रोथ का अनुमान लगाया था और अब आज 17 जुलाई को भी यही अनुमान जाहिर किया है। इस वित्त वर्ष 2025 में भारतीय इकॉनमी 7 फीसदी की दर से बढ़ेगी लेकिन अगले वित्त वर्ष में इसकी रफ्तार और तेज हो सकती है। एडीबी के मुताबिक वित्त वर्ष 2026 में भारतीय इकॉनमी 7.2 फीसदी की रफ्तार से बढ़ेगी।
