Get App

भारत सरकार ने FY22 में वसूला रिकॉर्ड टैक्स, 27.07 लाख करोड़ रुपये पहुंचा आंकड़ा

सरकार ने वित्त वर्ष 2022 के बजट में रखे अनुमान से भी करीब 3 लाख करोड़ रुपये अधिक का टैक्स कलेक्शन किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 08, 2022 पर 5:25 PM
भारत सरकार ने FY22 में वसूला रिकॉर्ड टैक्स, 27.07 लाख करोड़ रुपये पहुंचा आंकड़ा
वित्त वर्ष 2022 में डायरेक्ट टैक्स से कलेक्शन 49% और इनडायरेक्ट टैक्स से 30% बढ़ा है

भारत सरकार ने वित्त वर्ष 2022 में कुल 27.07 लाख करोड़ रुपये का टैक्स वसूल (Tax Collections) किया है। यह अब तक का सबसे अधिक टैक्स कलेक्शन है। रेवेन्यू सेक्रेटरी तरुण बजाज (Tarun Bajaj) ने शुक्रवार को बताया कि इनकम टैक्स, दूसरे डायरेक्ट टैक्स और इनडायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में आई उछाल से यह आंकड़ा हासिल करने में मदद मिली है।

उन्होंने बताया कि सरकार ने वित्त वर्ष 2022 में कुल 22.17 लाख करोड़ रुपये के ग्रॉस टैक्स कलेक्शन का बजट में लक्ष्य रखा था। इसके मुकाबले सरकार ने 27.07 लाख करोड़ रुपये का टैक्स कलेक्शन हासिल किया है।

उन्होंने बताया कि सरकार को डायरेक्ट टैक्स से 14.10 लाख करोड़ रुपये मिले हैं, जो उसके बजट अनुमान से 3.02 लाख करोड़ रुपये अधिक है। डायरेक्ट टैक्स में इनकम टैक्स और कॉरपोरेट टैक्स आदि आते हैं। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2022 में डायरेक्ट टैक्स से कलेक्शन जहां 49 फीसदी बढ़ा है। वहीं इनडायरेक्ट टैक्स से कलेक्शन में पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 30 फीसदी की उछाल आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें