भारत (Indian Economy) में बड़ी तेजी आने की राह देख रही है। मौजूदा वक्त में सभी वैश्विक बाजार सॉवरेन डेट संकट से जूझ रहे हैं। अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोप में इन्फ्रास्ट्रक्चर चरमरा रहा है। सरकार में कहीं कोई लीडर नहीं है। केंद्रीय बैंकों से पैसा लगातार निकाला जा रहा है। उपभोक्ता तनाव महसूस कर रहे हैं। लेकिन भारत इन सब से बचा हुआ है। भारत अब इतना सक्षम है कि विश्व का नेतृत्व कर सकता है। यह कहना है मार्केट एक्सपर्ट अश्विनी माथुर का। माथुर ने अपनी एक पोस्ट में लिखा है कि आज भारत की GDP (Gross Domestic Product) 3.5 लाख करोड़ डॉलर है। भारत ने यह GDP तुरंत हासिल नहीं कर ली है।
