India Trade Deficit: व्यापार घाटे के मामले में भारत के लिए राहत की खबर है। पिछले महीने यानी दिसंबर में भारत का व्यापार घाटा घटकर 21.94 अरब डॉलर रह गया। इसके पहले नवंबर महीने में यह इसका संशोधित आंकड़ा 32.84 अरब डॉलर था। सरकार ने आज 15 जनवरी को ये आंकड़े जारी किए हैं। बता दें कि व्यापार घाटा तब होता है जब तय समय में किसी देश का इंपोर्ट, उसके एक्सपोर्ट से ज्यादा हो जाता है।
