व्यापार घाटे (Trade Deficit) के मामले में भारत को झटका लगा है। अगस्त महीने में भारत का व्यापार घाटा सालाना आधार पर बढ़कर 29.7 अरब डॉलर हो गया है, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 24.2 अरब डॉलर था। वाणिज्य मंत्रालय द्वारा आज 17 सितंबर को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। इसके पहले पिछले महीने जुलाई में देश का व्यापार घाटा 23.6 अरब डॉलर रहा था।
