Get App

CMIE Data : दिसंबर में 7.9% हुई भारत में बेरोजगारी दर, चार महीने का उच्चतम स्तर

नवंबर में 7 फीसदी रही थी बेरोजगारी और यह अगस्त के 8.3 फीसदी के बाद सबसे ज्यादा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 03, 2022 पर 11:49 AM
CMIE Data : दिसंबर में 7.9% हुई भारत में बेरोजगारी दर, चार महीने का उच्चतम स्तर
दिसंबर में बेरोजगारी की दर 4 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है

Unemployment Rate, CMIE Data : दिसंबर, 2021 में भारत की बेरोजगारी दर चार महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। सेंट्रल फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) द्वारा सोमवार को यानी 3 जनवरी जारी डाटा से यह बात सामने आई है। दिसंबर में बेरोजगारी की दर बढ़कर 7.9 फीसदी हो गई, जबकि नवंबर में यह 7 फीसदी रही थी। रॉयटर्स के मुताबिक, यह अगस्त के 8.3 फीसदी के बाद सबसे ऊंचा आंकड़ा है।

ओमीक्रोन से बिगड़ रहा है सेंटीमेंट

ओमीक्रोन कोरोना वायरस (Omicron coronavirus variant) के मामलों में बढ़ोतरी और कई राज्यों में सोशल डिस्टैंसिंग के प्रतिबंध लागू होने के बाद भारत में इकोनॉमिक एक्टिविटी और कंज्यूमर सेंटीमेंट को तगड़ा झटका लगा है।

गैर सरकारी संगठनों की विदेशी फंडिंग पर मोदी सरकार का एक और प्रहार

सब समाचार

+ और भी पढ़ें