Get App

MGNREGA स्कीम पर केंद्र सरकार ने 8 साल में खर्च किए 5 लाख करोड़ रुपये : Nirmala Sitharaman

तेलंगाना को महात्मा गांधी नेशनल रूरल इम्प्लॉयमेंट गारंटी स्कीम के तहत पिछले आठ साल में 20,000 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 02, 2022 पर 2:54 PM
MGNREGA स्कीम पर केंद्र सरकार ने 8 साल में खर्च किए 5 लाख करोड़ रुपये : Nirmala Sitharaman
वित्त मंत्री ने कहा कि संप्रग सरकार के कार्यकाल में योजना में अनेक खामियां थीं जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने दूर किया

Nirmala Sitharaman : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले आठ साल के दौरान मनरेगा स्कीम (MGNREGA scheme) पर 5 लाख करोड़ रुपये व्यय किए हैं। इसमें से 20 फीसदी धनराशि कोविड-19 महामारी के दौरान खर्च की गई है।

गुरुवार को तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में रिपोर्टर्स के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि राज्य को महात्मा गांधी नेशनल रूरल इम्प्लॉयमेंट गारंटी स्कीम के तहत पिछले आठ साल में 20,000 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं।

शिकायतें आएंगी तो जांच होगी

सीतारमण ने कहा, इसमें अहम मुद्दा यह है कि यदि पैसा ठीक से खर्च नहीं होने की शिकायतें आती हैं या ऑडिट रिपोर्ट में कोई टिप्पणी होती है तो सर्वे दल किसी भी राज्य में आएंगे। पूर्व में ऐसे आरोप लगाए गए थे कि सर्वे दलों को योजना को रोकने के लिए भेजा जा रहा है, इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि किसी तरह की खामियां होने पर सर्वे दलों को उनमें सुधार करने के लिए भेजा जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें