Global bonds : आर्थिक मंदी की कीमत पर महंगाई को काबू करने के केंद्रीय बैंकों के प्रयास ग्लोबल बॉन्ड मार्केट पर भारी पड़ रहे हैं। इससे बने दबाव के चलते ग्लोबल बॉन्ड्स एक जेनरेशन में पहले बियर मार्केट में फंस गए हैं।
Global bonds : आर्थिक मंदी की कीमत पर महंगाई को काबू करने के केंद्रीय बैंकों के प्रयास ग्लोबल बॉन्ड मार्केट पर भारी पड़ रहे हैं। इससे बने दबाव के चलते ग्लोबल बॉन्ड्स एक जेनरेशन में पहले बियर मार्केट में फंस गए हैं।
सरकारी और इनवेस्टमेंट ग्रेड कॉर्पोरेट बॉन्ड्स से संबंधित ब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट टोटल रिटर्न इंडेक्स अपने 2021 के उच्चतम स्तर से 20 फीसदी ज्यादा टूट चुका है, जो 1990 में अपनी शुरुआत के बाद सबसे बड़ी गिरावट है। हाल में हुई Jackson Hole symposium में फेडरल रिजर्व चेयर Jerome Powell से मिले सख्ती के संदेश के बाद अमेरिका से लेकर यूरोप तक के अधिकारियों ने अपने यहां सख्त मॉनेटरी पॉलिसी पर जोर दिया है।
थम गया चार दशकों का बुल मार्केट
आसमान छूती महंगाई और इसे थामने के लिए पॉलिसी मेकर्स द्वारा अपनाई गई ब्याज दरों में बढ़ोतरी की नीति ने बॉन्ड में चार दशकों के बुल मार्केट को थाम दिया है। इससे इस साल बॉन्ड्स और स्टॉक्स में गिरावट के साथ निवेशकों के लिए विशेष रूप से मुश्किल हालात पैदा हो गए हैं।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट
लंबे समय से फिक्स्ड इनकम कवर करने वाले स्टीफन मिलर ने कहा, “मुझे इस बात पर संदेह है कि 1980 के दशक के मध्य में शुरू होने जा रहा बुल मार्केट (bull market) समाप्त होने जा रहा है।” मिलर कनाडा की सीआई फाइनेंशियल कॉर्प की एक यूनिट जीएसएफएम के एक इनवेस्टमेंट कंसक्लैंटट के रूप में काम करते हैं। उन्होंने कहा, यील्ड्स अपने ऐतिहासिक लो की ओर नहीं जा रही हैं, जो स्तर महामारी से पहले और इसके दौरान देखने को मिला था।
PineBridge Investments LP के ग्लोबल हेड (क्रेडिट और फिक्स्ड इनकम) स्टीवन ओह ने कहा, “मैं मौजूदा ट्रेंड को एक नया सेक्युलर बॉन्ड बियर मार्केट नहीं मानूंगा, बल्कि यह अस्थायी अल्ट्रा लो यील्ड की अवधि से ज्यादा जरूरी करेक्शन नजर आता है।” उन्होंने कहा, हमें उम्मीद है कि यील्ड्स दीर्घकालिक ऐतिहासिक स्टैंडर्ड तक कम बनी रहेंगी और 2022 के करेंट साइकिल में 10 साल के बॉन्ड में पीक बनाने की संभावना है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।