मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति, ब्लूमबर्ग अरबपतियों की सूची में 8वें स्थान पर रहे

इस सूची के मुताबिक टेस्ला के बॉस एलोन मस्क 227 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं.

अपडेटेड Jun 03, 2022 पर 3:15 PM
Story continues below Advertisement
मुकेश अंबानी 3 जून को आरआईएल के शेयरों में आई रिकॉर्ड रैली के बाद अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी को पीछे छोड़ते हुए एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी 3 जून को आरआईएल के शेयरों में आई रिकॉर्ड रैली के बाद अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी को पीछे छोड़ते हुए एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के मुताबिक अंबानी की कुल संपत्ति 99.7 अरब डॉलर है। 2022 में मुकेश अंबानी की संपत्ति में 9.69 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। उन्हें इस सूची में आठवां स्थान दिया गया है जबकि गौतम अडानी 98.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ नौवें स्थान पर हैं।

इस सूची के मुताबिक टेस्ला के बॉस एलोन मस्क 227 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। इसके बाद अमेजोन के जेफ बेजोस 149 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर, एलवीएमएच के बर्नार्ड अरनॉल्ट 138 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर और माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स 124 बिलियन डॉलर के साथ स्थान पर हैं। दिग्गज निवेशक वारेन बफेट 114 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ इस सूचि में पांचवें स्थान पर हैं।


गौरतलब है कि पिछले 1 हफ्तों के दौरान रिलायंस के शेयरों में 6.79 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। साल 2022 में अब तक इस शेयर में 16.61 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है जबकि पिछले 1 साल में इसने 27 फीसदी का रिटर्न दिया है।

IT sector Outlook : सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों ने चौथी तिमाही में बढ़ाई मुश्किलें, लेकिन मांग में  मजबूती से आगे कायम रहेगा जोश

इस शेयर की आज की चाल पर नजर डालें तो 3 बजे के आसपास यह स्टॉक 64.45 रुपये यानी 2.37 फीसदी की बढ़त के साथ 2788.40 रुपये के आसपास नजर आ रहा है। आज का इस शेयर का लो 2,742.00 रुपये का है जबकि हाई 2,817.35 रुपये का है। स्टॉक क 52 वीक लो 2,817.35 रुपये पर है जबकि हाई 2,817.35 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 1,884,519 करोड़ रुपये है। स्टॉक का वॉल्यूम 10,010,761 है।

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।