Get App

Multibagger penny stock ₹1.18 to ₹78: सिर्फ 1 साल में निवेशकों के 1 लाख रुपये बढ़कर हुए 66 लाख

किसी ने 1 महीने पहले 1 लाख रुपये डाले होते ये 1 लाख 2.40 लाख हो गया होता

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 04, 2021 पर 8:55 AM
Multibagger penny stock ₹1.18 to ₹78: सिर्फ 1 साल में निवेशकों के 1 लाख रुपये बढ़कर हुए 66 लाख
1 साल में 66 गुना बढ़ा ये स्टॉक

कोविड-19 की वजह से इकोनॉमी पर दबाव होने के बावजूद पिछले डेढ़ साल में शेयर बाजार ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। इस अवधि में कई शेयरों ने 2021 में मल्टीबैगर शेयरों की सूची में स्थान हासिल किया है और इसमें कुछ penny stocks भी शामिल हैं। सूरज इंडस्ट्रीज (Suraj Industries) के शेयर उनमें से एक है। मिंट की खबर के मुताबिक यह मल्टीबैगर penny स्टॉक ₹1.18 (बीएसई पर 19 अगस्त को बंद भाव) से बढ़कर ₹78.15 (बीएसई पर 3 दिसंबर 2021 को बंद भाव) हो गया है, जिसमें एक साल में लगभग 6500 प्रतिशत का इजाफा दिखा है।

सूरज इंडस्ट्रीज के शेयर भाव पर नजर डालें तो पिछले एक साल से ये penny स्टॉक तेजी से बढ़ रहा है। पिछले एक महीने में, यह penny स्टॉक ₹32.80 से बढ़कर ₹78.15 हो गया, इस अवधि में इस मल्टीबैगर में लगभग 140 प्रतिशत की बढ़त हुई। पिछले 6 महीनों में इस मल्टीबैगर penny स्टॉक की कीमत ₹2.24 से ₹78.15 के स्तर तक बढ़ गई है, जिसमें लगभग 3400 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसी तरह सालाना आधार पर सूरज इंडस्ट्रीज के शेयर का भाव ₹ 1.95 से बढ़कर ₹ 78.15 प्रति शेयर के स्तर पर पहुंच गया है, जिसमें इस अवधि में लगभग 3900 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है।

"डिजिटल टेक्नोलॉजी बनेगी ग्रोथ का इंजन और इससे दूर होगी असमानता" - मुकेश अंबानी

इस तरह देखा जाये तो ये मल्टीबैगर स्टॉक ₹ 1.18 प्रति शेयर के स्तर से बढ़कर ₹ 78.15 हो गया है यानी कि एक साल के समय में लगभग 66 गुना बढ़ गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें