मुंबई शहर की लाइफलाइन मानी जाने वाली लोकल ट्रेन से सफर करने में मुंबईकरों को कठिनाई का सामना करना पड़ेगा क्योंकि भारतीय रेल के मध्य रेलवे (central railway(CR) जोन ने मुंबई में संचालित लोकल ट्रेन का संचालन 36 घंटे तक सस्पेंड किया है। ठाणे-दिवा 5 वीं और 6 वीं लाइनों के लिए नए बिछाए गए ट्रैक और क्रॉसओवर को चालू करने कट और कनेक्शन किये जाने के लिए मध्य रेलवे ठाणे और कलवा स्टेशनों के बीच अप और डाउन स्लो लाइनों पर इंफ्रास्ट्रक्चर ब्लॉक लगायेगा। ये ब्लॉक अप और डाउन लाइनों पर आज (शनिवार) दोपहर 02.00 बजे से 10 जनवरी (सोमवार) की सुबह 02.00 बजे तक धीमी लाइनों पर लगाया जाएगा।
