इंडियन सर्विसेज कंपनियों की ग्रोथ और बिजनेस एक्विविटी दिसंबर में कोरोनावायरस संक्रमण के कारण कमजोर रही। 5 जनवरी को जारी IHS मार्किट इंडिया सर्विसेज परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) के मुताबिक, सर्विस PMI घटकर 55.5 पर आ गया। इससे पहले नवंबर में सर्विस PMI 58.1 रहा। PMI का आंकड़ा अगर 50 से नीचे रहे तो उसे सुस्ती माना जाता है। वहीं अगर PMI 50 से ऊपर हो तो इसके मायने है कि ग्रोथ बढ़ रही है।
