मोदी सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi) के तहत किसानों के खाते में 22,000 करोड़ रुपये जारी करने जा रही है। वित्त वर्ष 22 दिसंबर से मार्च तिमाही की तीसरी किस्त जल्द ही जारी की जाएगी। केंद्र अब तक इस योजना के तहत किसानों के परिवारों को लगभग 1.57 लाख करोड़ रुपये की राशि जारी कर चुका है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना की 10वीं किस्त सरकार द्वारा 15 से 25 दिसंबर के बीच जारी की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक केंद्र ने अभी तक किसान परिवारों की मदद के लिए वित्तीय वर्ष 2022 में पीएम किसान योजना के लिए 43,000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
दिसंबर से मार्च तिमाही के लिए तीसरी किस्त जारी होने के साथ वित्त वर्ष 2012 में पीएम किसान के लिए 65,000 करोड़ रुपये से 1,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आवश्यकता हो सकती है क्योंकि अधिक से अधिक किसान इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं।
सरकार को पश्चिम बंगाल में इस योजना के तहत 15 लाख और किसानों को जोड़ने की उम्मीद है। राज्य में मौजूदा 35 लाख किसानों को संख्या 50 लाख किसानों तक पहुंच सकती है। सरकार इस साल अब तक 11 करोड़ लाभार्थियों को पीएम किसान योजना में जोड़ चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र पीएम किसान योजना को लेकर मौजूदा नियम में कोई बदलाव नहीं करना चाहता है।
6000 रुपये सालाना किसानों को देती है सरकार
पीएम किसान योजना के तहत देशभर के करोड़ों किसानों को 6 हजार रुपये सालाना मिलते हैं। सरकार ये रकम किसानों के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर करती है। अगर आप भी किसान हैं लेकिन इस योजना का फायदा नहीं उठा पा रहें हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप भी पीएम किसान सम्मान निधि में अपना नाम रजिस्टर कर सकते हैं, ताकि आप सरकार की स्कीम का फायदा उठा सकें।