राजेश लड्ढा ने Piramal Enterprises के CFO पद से दिया इस्तीफा, कंपनी के बोर्ड से भी हटेंगे

राजेश लड्ढा 10 फरवरी से कंपनी के बोर्ड से भी हट जायेंगे

अपडेटेड Dec 17, 2021 पर 5:30 PM
Story continues below Advertisement
Piramal Enterprises के शेयर में आज 2 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली

राजेश लड्ढा (Rajesh Laddha) ने 17 दिसंबर को पिरामल एंटरप्राइजेस (Piramal Enterprises) के मुख्य वित्तीय अधिकारी (Chief Financial Officer (CFO) के पद से इस्तीफा दे दिया। एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार लड्ढा ने अपने खुद के उद्यम को आगे बढ़ने का फैसला किया है। इसके अलावा लड्ढा 10 फरवरी, 2022 से कंपनी के निदेशक मंडल से भी हट जाएंगे।

रिलीज में कहा गया है कि लड्ढा 2001 से पिरामल समूह (Piramal Group) से जुड़े हुए हैं। अपने कार्यकाल के दौरान, वह कॉर्पोरेट फाइनेंस, ट्रेजरी, एम एंड ए, स्ट्रैटजी एंड टैक्सेशन जैसे विभिन्न कार्यों के प्रबंधन का काम करते थे। उन्होंने श्रीराम कैपिटल (Shriram Capital), वोडाफोन(Vodafone) और एलरगन इंडिया(Allergan India) के बोर्ड में पिरामल समूह का प्रतिनिधित्व भी किया था।

घरेलू हवाई यात्री नवंबर में 17% बढ़कर हुए 1.05 करोड़ : DGCA


पिरामल ग्रुप के चेयरमैन अजय पिरामल (Ajay Piramal) ने कहा, "पिछले 20 वर्षों में हमारे समूह की तरक्की में उनके बेहतरीन योगदान के लिए हम राजेश को धन्यवाद देना चाहते हैं। हाल ही में, उन्होंने डीएचएफएल (DHFL) लेनदेन को सुनिश्चित करने और COVID-19 के दौरान में पीईएल में INR 18,500 करोड़ की इक्विटी जुटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राजेश ने पिरामल द्वारा अपने घरेलू फॉर्मूलेशन कारोबार को एबोट (Abbott) को बेचने और श्रीराम और वोडाफोन में सफल निवेश सहित कई लेन-देन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मैं उन्हें उनके आगे के करियर के लिए शुभकामनाएं देता हूं।"

इस ऐलान के बाद बीएसई पर पिरामल एंटरप्राइजेस के शेयर 2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,515 रुपये पर बंद हुए।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।