RBI Monetary Policy- भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास (Governor Shaktikanta Das) ने गुरुवार को मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (Monetary Policy Committee) की बैठक में लिये गये फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि 2023-24 के लिए जीडीपी ग्रोथ अनुमान 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा गया है। उन्होंने कहा कि जोखिम समान रूप से संतुलित हैं। उन्होंने जून और अप्रैल की पिछली दो नीतियों में 2023-24 के लिए 6.5 प्रतिशत की ग्रोथ का अनुमान लगाया था।
रियल GDP ग्रोथ 8% रहने का अनुमान
RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि FY24 Q1 के लिए रियल GDP ग्रोथ 8% रहने का अनुमान है। जबकि FY25 अप्रैल-जून GDP ग्रोथ 6.6% रहने का अनुमान है। वहीं FY24 में GDP ग्रोथ 6.5% रहने का अनुमान है।
RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने सभी तिमाहियों के लिए अलग-अलग अनुमान में कहा कि वित्त वर्ष 24 में Q1 में GDP ग्रोथ 8 प्रतिशत, Q2 में 6.5 प्रतिशत, Q3 में 6 प्रतिशत और Q4 में 5.7 प्रतिशत रह सकती है। जून में पिछली नीति में भी RBI ने Q1 के लिए ग्रोथ रेट 8 प्रतिशत, Q2 के लिए 6.5 प्रतिशत, Q3 के लिए 6 प्रतिशत और Q4 के लिए 5.7 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था। जून नीति का तिमाही अनुमान अप्रैल से थोड़ा अलग रहा। जिसमें Q1 की ग्रोथ दर 7.8 प्रतिशत, Q2 की 6.4 प्रतिशत, Q3 की 6.1 प्रतिशत और Q4 की 5.9 प्रतिशत बताई गई थी।
भारत बन सकता है दुनिया का नया ग्रोथ इंजन
पॉलिसी पर RBI गवर्नर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमारी इकोनॉमी में ग्रोथ बरकरार है। दुनिया की हम 5वीं बड़ी इकोनॉमी हैं। हमारे इकोनॉमिक फंडामेंटर काफी बेहतर हैं। भारत दुनिया का नया ग्रोथ इंजन बन सकता है।
गवर्नर ने आगे कहा कि RBI ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी नें पॉलिसी रेपो रेट 6.50% पर बरकरार रखा है। जबकि MSF, बैंक रेट 6.75% पर बरकरार रखी है। जबकि SDF रेट 6.25% पर बरकरार रखा है।