RBI Monetary Policy: दुनिया भर में ओमीक्रोन (Omicron) का खतरा बढ़ता जा रहा है। ऐसे में RBI ने आज पॉलिसी रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। पॉलिसी रेट पहले की तरह 4% पर बरकरार है। हालांकि मौजूदा हालात में मार्केट एक्सपर्ट्स को पहले से उम्मीद थी कि RBI गवर्नर शक्तिकांत दास पिछली बार की तरह इस बार भी पॉलिसी रेट में कोई बदलाव नहीं करेंगे।
RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने रेपो रेट को 4% पर बरकरार रखते हुए इकोनॉमिक के लिए अकोमडेटिव नजरिया बरकरार रखा है। रिवर्स रेपो रेट भी पहले के लेवल पर यानी 3.35% पर बना हुआ है। मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी के 6 सदस्यों में से 5 से पॉलिसी रेट को मौजूदा लेवल पर बनाए रखने का समर्थन किया था। शक्तिकांत दास ने बताया कि मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी भी पहले की तरह 4.25% है।
रियल GDP ग्रोथ का अनुमान 9.5% पर बरकरार है। RBI ने हालांकि फिस्कल ईयर 2022 की तीसरी तिमाही के लिए GDP ग्रोथ का अनुमान पहले के 6.8% से घटाकर 6.6% कर दिया है। इसके साथ ही फिस्कल ईयर 2022 की चौथी तिमाही के लिए GDP का अनुमान 6.1% से घटाकर 6% कर दिया है। शक्तिकांत दास ने बताया कि RBI ने फिस्कल ईयर 2022 के लिए खुदरा महंगाई दर का टारगेट 5.3% पर बरकरार रखा है।
RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, हाल में केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर जो टैक्स घटाया है उससे कंज्यूमर की खरीदारी करने की क्षमता बढ़ी है।
शक्तिकांत दास ने कहा, "हमारे पास मजबूत बफर स्टॉक है जिससे महंगाई पर काबू पाया जा सकता है। Covid-19 जैसी मुश्किलों से निपटने के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं। अभी घरेलू अर्थव्यवस्था पर ओमीक्रोन का खतरा मंडरा रहा है।"