Inflation अगर 4 फीसदी के RBI के टारगेट के करीब आ जाता है तो मॉनेटरी पॉलिसी में बदलाव देखने को मिल सकता है। एमपीसी की सदस्य अशिमा गोयल ने यह संकेत दिया है। मनीकंट्रोल से बातचीत में उन्होंने इनफ्लेशन को लेकर कई बातें बताईं। MPC की अप्रैल की बैठक के मिनट्स जारी होने के बाद उन्होंने इस बारे में चर्चा की। आरबीआई की एमपीसी ने 6 अप्रैल को मॉनेटरी पॉलिसी में रेपो रेट नहीं बढ़ाने का फैसला किया था। हालांकि, उम्मीद की जा रही थी कि रेपो रेट में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है।
