Get App

अगली बैठक में RBI घटाएगा रेपो रेट? सस्ती होंगी लोन की दरें? SBI के चेयरमैन का ये है कैलकुलेशन

Repo Rate Cut or not: अगले महीने आरबीआई के मौद्रिक नीतियों के समिति की बैठक होगी। इसमें रेपो रेट पर लेकर फैसला होगा। वहीं अमेरिकी फेड इस पर जल्द ही फैसला लेने वाला है और इसके फैसले के इंतजार में दुनिया भर में मार्केट में काफी उठा-पटक दिख रही है। मार्केट को उम्मीद है कि अमेरिकी फेड दरों में कटौती करेगा। आरबीआई क्या करेगा, इस पर एसबीआई के चेयरमैन ने अपना कैलकुलेशन पेश किया है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Sep 18, 2024 पर 4:43 PM
अगली बैठक में RBI घटाएगा रेपो रेट? सस्ती होंगी लोन की दरें? SBI के चेयरमैन का ये है कैलकुलेशन
SBI के चेयरमैन सीएस शेट्टी का मानना है कि फूड इनफ्लेशन पर अनिश्चितता के चलते ऐसी संभावना नहीं दिख रही है कि RBI पॉलिसी रेट में कटौती करेगा।

इस समय दुनिया भर की निगाहें अमेरिकी फेड पर लगी हुई हैं कि क्या कोरोना महामारी के बाद पहली बार यह ब्याज दरों में कटौती करेगा। इसके चलते दुनिया भर के मार्केट में काफी उठा-पटक दिख रही है। घरेलू मार्केट में भी रेट कट की उम्मीद में इक्विटी मार्केट बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) रिकॉर्ड ऊंचाईयों पर पहुंच रहे हैं। हालांकि यह कटौती कितनी होगी, इसे लेकर जल्द ही खुलासा होने वाला है। अब भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की बात करें तो अमेरिकी फेड के फैसले के बाद यहां कितनी कटौती हो सकती है, इस पर कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि पब्लिक सेक्टर में देश के सबसे बड़े बैंक SBI के चेयरमैन सीएस शेट्टी का मानना है कि फूड इनफ्लेशन पर अनिश्चितता के चलते पॉलिसी रेट में कटौती की संभावना नहीं दिख रही है।

8 बार से Repo Rate में RBI ने कोई बदलाव नहीं

आरबीआई ने 8 बार से रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। इससे पहले आखिरी बार फरवरी 2023 में इसे बढ़ाकर 6.5 फीसदी किया गया था। इससे पहले कोरोना महामारी के दौरान 27 मार्च 2020 को इसे 5.15 फीसदी से घटाकर 4.40 फीसदी और फिर 22 मई 2020 को 4 फीसदी किया गया था। इसके बाद 8 जून 2022 को रेपो रेट में बदलाव हुआ था और इसे 4.90 फीसदी किया गया। फिर 5 अगस्त 2022 को इसे 5.40 फीसदी, 30 सितंबर 2022 को 5.90 फीसदी, 7 दिसंबर 2022 को 6.25 फीसदी और 8 फरवरी 2023 को 6.50 फीसदी किया गया। इसके बाद से यह स्थिर है। हालांकि मार्केट को कटौती का इंतजार है।

किन देशों के केंद्रीय बैंकों ने की बेंचमार्क रेट में कटौती?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें