Consumer Price Index : भारत की खुदरा महंगाई दर (Retail Inflation) फरवरी महीने में मामूली गिरावट के साथ 6.44 फीसदी पर आ गई है। इसके पहले जनवरी में खुदरा महंगाई दर तीन महीने के उच्चतम स्तर 6.52 फीसदी पर पहुंच गई थी। इसका मतलब है कि खुदरा महंगाई में महज 8 बेसिस प्वाइंट की गिरावट आई है। खाने-पीने के सामान और ईंधन की कीमतों में नरमी के बीच यह गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, यह लगातार दूसरा महीना है जब महंगाई भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा तय संतोषजनक दायरे से ऊपर बनी हुई है। ये आंकड़े आज सोमवार को सरकार ने जारी किए हैं।
