खुदरा महंगाई दर दिसंबर में बढ़कर 5.59% रही, IIP की ग्रोथ नवंबर में 1.4% रही

मैन्युफैक्चर्ड आइटम की कीमतें बढ़ने से महंगाई बढ़ी है। एक साल पहले इसी महीने में खुदरा महंगाई दर सिर्फ 4.59% थी

अपडेटेड Jan 12, 2022 पर 6:29 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
भारत की खुदरा महंगाई दर दिसंबर में तेजी से बढ़कर 5.59% पहुंच गई

भारत की खुदरा महंगाई दर दिसंबर में तेजी से बढ़कर 5.59% पहुंच गई। नवंबर में महंगाई दर 4.91% थी। सरकार ने बुधवार को डाटा जारी किया, जिसके मुताबिक मैन्युफैक्चर्ड आइटम की कीमतें बढ़ने से महंगाई बढ़ी है। एक साल पहले इसी महीने में खुदरा महंगाई दर सिर्फ 4.59% थी।

दिसंबर में खाने-पीने की चीजों की महंगाई बढ़कर 4.05% हो गई है। जबकि नवंबर में इसकी ग्रोथ 1.87% थी। रॉयटर्स पोल में एनालिस्ट्स ने अनुमान जताया था कि दिसंबर में महंगाई दर 5.8% रह सकती है।

हालांकि महंगाई दर में बढ़ोत्तरी होने के बावजूद यह RBI की तरफ से तय दायरे के भीतर है। RBI का टारगेट महंगाई दर को 2 से 6% के बीच रखने का है।


IIP में इजाफा

इस बीच नवंबर में औद्योगिक प्रोडक्शन (IIP) की ग्रोथ 1.4% रही। पिछले साल इसमहीने IIP की ग्रोथ -1.6% थी। मिनिस्ट्री ऑफ स्टैटिस्टिक्स एंड प्रोग्राम इंप्लिमेंटेशन (MoSPI) ने बुधवार को इसके आंकड़े जारी किए हैं। अक्टूबर में IIP की ग्रोथ 3.2% थी।

इस दौरान माइनिंग सेक्टर की ग्रोथ 5% रही जो पिछले साल इसी महीने में 5.4% थी। इस बीच मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की ग्रोथ सिर्फ 0.9% रही। पिछले साल इसी महीने में यह 1.6% थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।