Get App

EV sales में दिखी तेजी, Hero Electric ने नवंबर महीने में बेचे 7,000 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स

हीरो इलेक्ट्रिक का दावा है कि कंपनी ने नवंबर महीने में 7000 गाड़ियां बेची है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 08, 2021 पर 6:25 PM
EV sales में दिखी तेजी, Hero Electric ने नवंबर महीने में बेचे 7,000 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स
हीरो इलेक्ट्रिक का दावा है कि कंपनी ने नवंबर महीने में 7000 गाड़ियां बेची है

जेएमके रिसर्च और वाहन डैशबोर्ड (JMK Research and VAHAN dashboard) की हालिया रिपोर्ट के अनुसार भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी हीरो इलेक्ट्रिक (Hero Electric) ने नवंबर 2021 में 7,000 से अधिक गाड़ियों की बिक्री की है। हीरो इलेक्ट्रिक ने पिछले साल इसी अवधि में 1,169 यूनिट्स की बिक्री की थी। कंपनी ने कहा कि इस सेगमेंट में मांग बढ़ रही है और वह इस मांग को पूरा करना जारी रखेगी।

कंपनी ने कहा कि सरकार की ओर से इलेक्ट्रिक गाड़ियों को मिल रहे लगातार प्रोत्साहन से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की मांग और बढ़ रही है, जिसने हीरो इलेक्ट्रिक के लिए अच्छे मौके उपलब्ध कराये हैं।

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता कंपनी ने पिछले वर्ष इसी महीने की तुलना में अबकी बार त्योहारी मांग के कारण बड़ी संख्या में ईवी की बिक्री में इजाफा देखा है। सिटी-स्पीड कैटेगरी इस बिक्री में वृद्धि को जारी रखे है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें