Credit Cards

Bihar D.El.Ed 2025: बिहार में DElEd प्रवेश परीक्षा के फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, फटाफट करें अप्लाई

Bihar DElEd 2025: बिहार बोर्ड ने बिहार डीएलएड 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए 12वीं में कम से कम 50 फीसदी अंक होना चाहिए। कैंडिडेट्स ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। फॉर्म भरने का आज (27 जनवरी 2025) आखिरी दिन है। इसकी परीक्षा 27 फरवरी 2025 को होगी

अपडेटेड Jan 27, 2025 पर 12:03 PM
Story continues below Advertisement
Bihar DElEd 2025: फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 22 जनवरी थी। बाद में इसे बढ़ाकर 27 जनवरी 2025 कर दिया गया।

अगर आप बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं तो आज आपके पास आखिरी मौका है। फॉर्म भरने की आज (27 जनवरी 2025) आखिरी दिन है। पहले रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 22 जनवरी 2205 रखी गई थी। बाद में इसे बाढ़कर 27 जनवरी 2025 कर दिया गया। फॉर्म भरने के लिए कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट deledbihar.com पर विजिट करना होगा। इसके साथ ही आप इस पेज पर मुहैया कराए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी सीधे फॉर्म भर सकते हैं। अप्लाई करने के दौरान कैंडिडेट्स को 10वीं, 12वीं की मार्कशीट, जाति प्रमाणपत्रों को अपलोड करना होगा।

जनरल कैटेगरी, ईडब्ल्यूएस, बैकवार्ड क्लास और एक्सट्रीमली बैकवॉर्ड क्लास के उम्मीदवारों को 960 रुपये देना होगा। वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को बिहार डीएलएड 2025 के लिए 760 रुपये शुल्क देना होगा। कैंडिडेट्स को फीस जमा करने के लिए 28 जनवरी 2025 तक का मौका दिया गया है। ऐसे में आज फॉर्म भरकर कल तक फीस भर सकते हैं। कैंडिडेट्स की उम्र 1 जनवरी 2025 को कम से कम 17 साल होनी चाहिए।

ये है परीक्षा का पैटर्न


बिहार डीएलएड 2025 परीक्षा 27 फरवरी को होगी। यह परीक्षा 150 मिनट की होगी। जिसमें कुल 120 प्रश्न होंगे। बिहार डीएलएड 2025 परीक्षा में हिंदी/ उर्दू, मैथमेटिक्स, साइंस, सोशल स्टडीज, जनरल इंग्लिश, लॉजिकल एंड एनालिटिकल रीजनिंग से प्रश्न होंगे। हिंदी/ उर्दू से 25 प्रश्न, मैथ से 25 प्रश्न, साइंस से 20, सोशल साइंस से 20, जनरल इंग्लिश से 20 और लॉजिकल एंड एनालिटिकल रीजनिंग से 10 प्रश्न पूछे जाएंगे। हर सही उत्तर के लिए उम्मीदवार को एक अंक मिलेंगे। इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने के लिए अनारक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स को 35 फीसदी और आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स को 30 फीसदी अंक लाना होगा। बिहार डीएलएड 2025 एडमिट कार्ड 17 फरवरी को जारी किया जाएगा।

जानिए कैसे भरें फॉर्म

1 – सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट deledbihar.com पर जाएं।

2 - वेबसाइट के होम पेज पर आपको New Candidate ? Register New Candidate पर क्लिक करना होगा।

3 - नाम, ईमेल और मोबाइल नंबर दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।

4 – इसके बाद लॉग इन करके अन्य डिटेल दर्ज करना होगा।

5 - आखिरी में कैंडिडेटस् को फीस जमा करके फॉर्म को सब्मिट करना होगा। फिर इसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें।

जानें क्या है डीएलएड परीक्षा

डीएलएड का फुल फॉर्म डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (DELED) है। यह परीक्षा पहली से आठवीं कक्षा तक के शिक्षकों की नियुक्ति के लिए होती है। एनसीटीई की ओर से स्वीकृत सीटों में से 10 फीसदी सीट उर्दू शिक्षकों के लिए रिजर्व हैं। जबकि पांच फीसदी सीट दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए रिजर्व हैं।

NEET UG 2025: कोविड के बाद खत्म हुआ पुराना नियम, आ गया परीक्षा का नया पैटर्न, जानें कब होगा रजिस्ट्रेशन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।