Get App

BPSC Exam Cancelled: बिहार लोक सेवा आयोग ने रद्द की परीक्षा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था पेपर, जांच के आदेश

आयोग ने बीपीएससी पेपर लीक (BPSC Paper Leak) का संज्ञान लेते हुए आज हुई परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया है। परीक्षा की नई तारीख की घोषणा bpsc.bih.nic.in पर की जाएगी

MoneyControl Newsअपडेटेड May 08, 2022 पर 9:40 PM
BPSC Exam Cancelled: बिहार लोक सेवा आयोग ने रद्द की परीक्षा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था पेपर, जांच के आदेश
BPSC Exam Cancelled: बिहार लोक सेवा आयोग ने रद्द की परीक्षा (FILE PHOTO)

BPSC Exam Cancelled: बिहार लोक सेवा आयोग, BPSC ने आज BPSC 67वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक या Pre-Exam 2022 को रद्द कर दिया है। प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आयोग ने यह फैसला लिया। आयोग ने बीपीएससी पेपर लीक (BPSC Paper Leak) का संज्ञान लेते हुए आज हुई परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया है। परीक्षा की नई तारीख की घोषणा bpsc.bih.nic.in पर नियत समय पर की जाएगी।

एक आधिकारिक नोटिस में, BPSC ने कहा कि परीक्षा आज– 8 मई, 2022 के लिए तय की गई थी। हालांकि, प्रश्न पत्र ऑनलाइन वायरल हो गया। जब इसकी खबर मिली, तो आयोग ने जांच शुरू कर दी। इस पूरी स्थिति को समझने के लिए परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, बिहार लोक सेवा आयोग ने कहा कि 67वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के संबंध में 3 सदस्यीय समिति की तरफ से रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद परीक्षा रद्द की जाएगी। DGP बिहार से अनुरोध किया गया है कि साइबर सेल की तरफ से 'पेपर लीक' मामले की जांच की जाए।

मामले की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है और साइबर सेल अब मामले की जांच कर रही है। डीजीपी बिहार को मामले की जांच करने को कहा गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें