CBSE 10th 12th Exam: CBSE बोर्ड एग्जाम देने जा रहे छात्र भूलकर भी ना करें ये गलती, वरना नहीं दे पाएंगे एग्जाम, पढ़ लें गाइडलाइंस
CBSE 10th, 12th Exam: CBSE की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी, जिसमें 44 लाख छात्र शामिल होंगे। बोर्ड ने नियम जारी किए हैं, जिनमें रेगुलर छात्रों को स्कूल यूनिफॉर्म जबकि प्राइवेट छात्रों को हल्के रंग के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं CBSE ने छात्रों के लिए और क्या दिशानिर्देश जारी किया है
CBSE Board: बोर्ड एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों के लिए सीबीएसई बोर्ड ने कुछ जरूरी दिशा निर्देश जारी किए हैं
CBSE 10th, 12th Board Exam: सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो रही हैं। अब परीक्षा शुरू होने में अब बस गिनती के दिन बचे हैं एग्जाम में शामिल होने वाले सभी स्टूडेंट्स परीक्षा की तैयारियों में लगे हुए हैं। इस साल सीबीएसई के 10वीं, 12वीं परीक्षा में करीब 44 लाख स्टूडेंट्स शामिल हो होंगे। वहीं बोर्ड एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों के लिए सीबीएसई बोर्ड ने कुछ जरूरी दिशा निर्देश जारी किए हैं। इस निर्देशों का पालन करना हर छात्र के लिए अनिवार्य है।
10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए सीबीएसई बोर्ड ने एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। छात्र अपना एडमिट कार्ड अपने स्कूल से प्राप्त कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों के मुताबिक एडमिट कार्ड और स्कूल आईकार्ड के बिना छात्रों को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
एक दिन पहले देख लें एग्जाम सेंटर
बोर्ड द्वारा जारी दिशानिर्देश के मुताबिक नियमित छात्रों को अपनी स्कूल यूनिफॉर्म पहननी होगी, जबकि प्राइवेट छात्र हल्के रंग के कपड़े पहन सकते हैं। सबसे जरूरी बात सुबह 10 बजे के बाद किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा, इसलिए समय से पहले पहुंचना बहुत जरूरी है। CBSE बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से एक दिन पहले अपने परीक्षा केंद्र जा कर देख लें, जिससे एग्गाज वाले दिन उनको एग्जाम सेंटर तक पहुंचने में कोई दिक्कत ना हो।
प्रवेश पत्र में दी गई जानकारी को चेक करने के बाद उस पर माता-पिता और छात्र दोनों को हस्ताक्षर करना होगा। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपने प्रवेश पत्र पर दिए गए सभी दिशा-निर्देश जरूर पढ़ लें। CBSE ने सभी स्कूलों से कहा है कि वे परीक्षा से पहले छात्रों को जरूरी नियम और निर्देश समझाएं, ताकि वे परीक्षा के दौरान किसी समस्या का सामना न करें।
कितने शिफ्ट में होगी परीक्षा
सीबीएसई बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 18 मार्च तक चलेंगी, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 4 अप्रैल तक होंगी। 10वीं और 12वीं के एग्जाम एक ही शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगी। सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन सीसीटीवी कैमरों की कड़ी निगरानी में किया जाएगा। सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि किसी भी गलत काम को रोका जा सके।
बोर्ड एग्जाम में अंदर क्या ले जा सकते हैं
सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को परीक्षा हॉल में इन चीजों को ले जाने की अनुमति दी गई है
1. एडमिट कार्ड और स्कूल आईकार्ड (नियमित छात्रों के लिए)
2. एडमिट कार्ड और कोई भी सरकारी फोटो पहचान पत्र (प्राइवेट छात्रों के लिए)
2. इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस (जैसे मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, माइक्रोफोन, हेल्थ बैंड, स्मार्ट वॉच, कैमरा आदि)। इसके अलावा वॉलेट, डिजाइनर चश्मा, हैंडबैग आदि भी नहीं ले जा सकते।
3. डायबिटीज के मरीजों को छोड़कर, कोई भी खाने-पीने की चीज (खुली या पैक की हुई) परीक्षा केंद्र में नहीं ले जा सकता है।