CBSE Board 10th Result 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। CBSE ने 12वीं के बाद कक्षा 10वीं के भी नतीजे घोषित कर दिए हैं। छात्र अपना रिजल्ट उमंग ऐप (Umang App), SMS, IVRS (इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पॉन्स सिस्टम) और आधिकारिक वेबसाइट्स - cbse.gov.in, results.nic.in, results.digilocker.gov.in और umang.gov.in के जरिए चेक कर सकते हैं। इस साल कुल 93.12 फीसदी स्टूडेंट्स कक्षा 10वीं की परीक्षा में पास हुए हैं। 10वीं में त्रिवेन्द्रम जिला अव्वल रहा है। वहीं, कुल 87.33 फीसदी स्टूडेंट्स इस साल कक्षा 12वीं की परीक्षा में पास हुए हैं, जो पिछले साल के प्रदर्शन से कम है। पिछले साल यानी 2022 में 92.71% उम्मीदवारों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा पास की थी।
