CBSE Result 2023: सीबीएसई 12वीं में 87.33% स्टूडेंट पास, वेबसाइट्स, Digilocker और SMS से ऐसे चेक करें रिजल्ट

CBSE 12th Result 2023: छात्र अपना रिजल्ट उमंग ऐप (Umang App), SMS, IVRS (इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पॉन्स सिस्टम) और आधिकारिक वेबसाइट्स - cbse.gov.in, results.nic.in, results.digilocker.gov.in qJ umang.gov.in के जरिए चेक कर सकते हैं। त्रिवेन्‍द्रम जोन ने 99.91 फीसदी मार्क के साथ सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है

अपडेटेड May 12, 2023 पर 11:54 AM
CBSE 12th Result 2023: इस साल कुल 87.33 फीसदी स्‍टूडेंट्स कक्षा 12वीं की परीक्षा में पास हुए हैं, जो पिछले साल के प्रदर्शन से कम है

CBSE 12th Result 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। छात्र अपना रिजल्ट उमंग ऐप (Umang App), SMS, IVRS (इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पॉन्स सिस्टम) और आधिकारिक वेबसाइट्स - cbse.gov.in, results.nic.in, results.digilocker.gov.in और umang.gov.in के जरिए चेक कर सकते हैं। इस साल कुल 87.33 फीसदी स्‍टूडेंट्स कक्षा 12वीं की परीक्षा में पास हुए हैं, जो पिछले साल के प्रदर्शन से कम है। पिछले साल यानी 2022 में 92.71% उम्मीदवारों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा पास की थी।

त्रिवेन्‍द्रम जोन ने 99.91 फीसदी मार्क के साथ सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। हर बार की तरह इस बार भई लड़कियों का रिजल्‍ट लड़कों से बेहतर रहा है। लड़कियों का रिजल्‍ट छात्रों से 6 फीसदी बेहतर है। लड़कों का र‍िजल्‍ट जहां 84.67 फीसदी रहा है। वहीं लड़कियों का रिजल्‍ट 90.68 फीसदी है।

बता दें कि 2023 में कुल 38,83,710 छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा दी थी। CBSE के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस साल कक्षा 10वीं के 21,86,940 छात्र और 12वीं के 16,96,770 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। सीबीएसई 10वीं की परीक्षा 2 मार्च से 24 मार्च तक और कक्षा 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से 31 मार्च 2023 तक आयोजित की गई थी।


घर बैठे ऐसे चेक करें रिजल्ट

- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in और cbse.gov.in पर जाएं।

- अब CBSE Board Result 2023 लिंक पर क्लिक या लॉग इन करें।

- इसके बाद रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।

- अब सबमिट पर क्लिक करें।

- इसके बाद 10वीं, 12वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर डिस्पले हो जाएगा।

- अब रिजल्ट डाउनलोड कर लें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए एक प्रिंटआउट निकाल लें।

DigiLocker से ऐसे करें चेक

मोबाइल पर छात्र अपना रिजल्ट चेक करने के लिए DigiLocker और UMANG एप्लीकेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट- cbseresults.nic.in, cbse.nic.in, cbse.gov.in, digilocker.gov.in, results.gov.in और parikshasangam.cbse.gov.in पर भी जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- CBSE Result 2023: सीबीएसई 12वीं के नतीजे घोषित, Digilocker और SMS से कैसे चेक करें रिजल्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।