CBSE Result 2023: सीबीएसई 12वीं के नतीजे घोषित, Digilocker और SMS से ऐसे चेक करें रिजल्ट

CBSE Result 2023: मोबाइल पर छात्र अपना रिजल्ट चेक करने के लिए DigiLocker और UMANG एप्लीकेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट- cbseresults.nic.in, cbse.nic.in, cbse.gov.in, digilocker.gov.in, results.gov.in और parikshasangam.cbse.gov.in पर भी जा सकते हैं

अपडेटेड May 12, 2023 पर 11:04 AM
CGBSE Result 2023: 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से 31 मार्च तक और 10वीं की परीक्षा 2 मार्च से 24 मार्च के बीच हुई थी

CBSE 12th Result 2023: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) ने 12वीं (इंटरमीडिएट) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। CBSE की ओर से रिजल्ट शुक्रवार सुबह जारी किया गया। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in, cbseresults.nic.in, cbseresults.gov.in और cbse.gov.in पर 12वीं परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित किया गया है। इसके अलावा डिजीलॉकर (Digilocker), SMS, मोबाइल ऐप और अन्य वेबसाइटों के जरिए भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर का उपयोग करना होगा।

87.33% छात्र पास

इस साल कुल 87.33 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। पिछले साल 92.71% उम्मीदवारों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा पास की थी।। 2023 में कुल 38,83,710 छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा दी थी। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस साल कक्षा 10वीं के 21,86,940 छात्र और 12वीं के 16,96,770 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। सीबीएसई 10वीं की परीक्षा 2 मार्च से 24 मार्च तक और कक्षा 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से 31 मार्च 2023 तक आयोजित की गई थी।


ऐसे चेक करें रिजल्ट

- रिजल्ट चेक करने के लिए सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in और cbse.gov.in पर जाएं।

- अब CBSE Board Result 2023 लिंक पर क्लिक या लॉग इन करें।

- इसके बाद रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।

- अब सबमिट पर क्लिक करें।

- इसके बाद 10वीं, 12वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर डिस्पले हो जाएगा।

- अब रिजल्ट डाउनलोड कर लें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए एक प्रिंटआउट निकाल लें।

DigiLocker के जरिए ऐसे करें चेक

मोबाइल पर छात्र अपना रिजल्ट चेक करने के लिए DigiLocker और UMANG एप्लीकेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट- cbseresults.nic.in, cbse.nic.in, cbse.gov.in, digilocker.gov.in, results.gov.in और parikshasangam.cbse.gov.in पर भी जा सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।