CBSE Result 2023: सीबीएसई 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित, जानें Digilocker और SMS से कैसे चेक करें रिजल्ट

मोबाइल पर छात्र अपना रिजल्ट चेक करने के लिए DigiLocker और UMANG एप्लीकेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट- cbseresults.nic.in, cbse.nic.in, cbse.gov.in, digilocker.gov.in, results.gov.in और parikshasangam.cbse.gov.in पर भी जा सकते हैं

अपडेटेड May 12, 2023 पर 3:24 PM
सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है

CBSE 10th-12th Result 2023: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) ने 10वीं (मैट्रिक) और 12वीं (इंटरमीडिएट) के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in, cbseresults.nic.in, cbseresults.gov.in और cbse.gov.in पर कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित किया। इसके अलावा डिजीलॉकर (Digilocker), SMS, मोबाइल ऐप और अन्य वेबसाइटों के जरिए भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर का उपयोग करना होगा।

सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट शुक्रवार, 12 मई को जारी कर दिया। जिन छात्रों ने इस साल सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा दी है, वे अपना बोर्ड रिजल्ट सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट  cbse.gov.in के माध्यम से चेक कर सकते हैं। रिजल्ट को चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी का प्रयोग करना होगा। सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है।

सीबीएसई 10वीं बोर्ड 2023 के रिजल्ट में पिछले साल के मुकाबले 1.28 फीसदी की गिरावट आई है। जहां पिछले साल का पासिंग प्रतिशत 94.40 फीसदी था, वहीं इस साल यह 93.12 रहा। इसी तरह सीबीएसई बोर्ड 12वीं के ओवरऑल पासिंग प्रतिशत में पिछले साल के मुकाबले कमी आई है। जहां पिछले साल कुल 92.71 फीसदी छात्र-छात्राएं सफल हुए थे। वहीं इस साल का पास प्रतिशत 87.33 फीसदी रहा।


ये भी पढ़ें- CBSE Board 10th Result 2023: 12वीं के बाद सीबीएसई बोर्ड 10वीं का भी रिजल्‍ट जारी, ऐसे करें चेक

पिछले साल 92.71% उम्मीदवारों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा पास की थी, जबकि 94.40% छात्रों ने कक्षा 10वीं की परीक्षा पास की थी। पास होने के लिए 10वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को 5 या अधिक विषयों में 33% कुल अंक प्राप्त करने होंगे।

लाखों छात्र कर रहे थे रिजल्ट का इंतजार

2023 में कुल 38,83,710 छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा दी थी। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस साल कक्षा 10वीं के 21,86,940 छात्र और 12वीं के 16,96,770 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। सीबीएसई 10वीं की परीक्षा 2 मार्च से 24 मार्च तक और कक्षा 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से 31 मार्च 2023 तक आयोजित की गई थी।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

- रिजल्ट चेक करने के लिए सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in और cbse.gov.in पर जाएं।

- अब CBSE Board Result 2023 लिंक पर क्लिक या लॉग इन करें।

- इसके बाद रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।

- अब सबमिट पर क्लिक करें।

- इसके बाद 10वीं, 12वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर डिस्पले हो जाएगा।

- अब रिजल्ट डाउनलोड कर लें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए एक प्रिंटआउट निकाल लें।

DigiLocker के जरिए ऐसे करें चेक

मोबाइल पर छात्र अपना रिजल्ट चेक करने के लिए DigiLocker और UMANG एप्लीकेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट- cbseresults.nic.in, cbse.nic.in, cbse.gov.in, digilocker.gov.in, results.gov.in और parikshasangam.cbse.gov.in पर भी जा सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।