CBSE Exam Date 2025: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से होंगी शुरू, जानिए किस दिन कौन सा होगा पेपर

CBSE Exam Date Sheet 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया। परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी। 10वीं की परीक्षा 18 मार्च तक और 12वीं की परीक्षा 4 अप्रैल तक चलेंगी। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in से परीक्षा का कार्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं

अपडेटेड Nov 21, 2024 पर 1:33 PM
Story continues below Advertisement
CBSE Exam Date Sheet 2025: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं सुबह की शिफ्ट में होंगी।

सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीख का ऐलान कर दिया है। दोनों क्लास की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो जाएंगी। 10वीं की परीक्षाएं 18 मार्च और 12वीं की परीक्षाएं 4 अप्रैल तक चलेंगी। इस बारे में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शेड्यूल जारी कर दिया है। CBSE ने कहा है कि डेट शीट तैयार करते समय छात्रों की सहूलियत का ध्यान रखा गया है। इसमें 12वीं के छात्रों के लिए प्रवेश परीक्षाओं के आयोजन की तारीख को भी ध्यान में रखा गया है। प्रवेश परीक्षाओं से काफी पहले परीक्षाओं को पूरा करने की कोशिश की गई है। इससे छात्रों को बोर्ड और प्रवेश परीक्षाओं दोनों के लिए टाइम मैनेजमेंट में मदद मिलेगी।

10वीं और 12वीं की परीक्षाएं सुबह की शिफ्ट में होंगी। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर विजिट कर डाउनलोड कर सकते हैं। जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक, CBSE कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से शुरू हो रही हैं। पहला पेपर अंग्रेजी को होगा। इसी तरह 12वीं का पहला पेपर फिजिकल एजुकेशन (Physical Education) का है।

दो विषयों के बीच पर्याप्त गैप


CBSE बोर्ड ने परीक्षा से 86 दिन पहले डेट शीट जारी कर दिया है। इसकी वजह है कि इस बार स्कूलों ने समय से LOC यानी लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स भरी है। डेट शीट के मुताबिक, दो विषयों के बीच पर्याप्त गैप दिया गया है। बोर्ड ने कहा कि डेट शीट जारी करते समय इस बात का भी ख्याल रखा गया है कि किसी छात्र की दो विषयों की परीक्षाएं एक ही तारीख पर न पड़ें। परीक्षाएं सुबह 10.30 बजे से शुरू होंगी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कहा कि जल्दी डेट शीट जारी करने से छात्रों को फायदा होगा। वो परीक्षा की तैयारी पहले से ही शुरू कर सकेंगे। इससे वो परीक्षा की चिंता से उबर सकेंगे। साथ ही परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी।

75 फीसदी हाजिरी जरूरी

CBSE बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों की 75 फीसदी अटेंडेंस जरूरी है। सिर्फ मेडिकल इमरजेंसी, राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों में हिस्सा लेने और अन्य गंभीर कारणों के मामले में यह छूट दी जाती है। इसके लिए छात्र को जरूरी डाक्यूमेंट्स स्कूल में जमा करना होता है।

जानिए क किस दिन कौन सा होगा पेपर

कक्षा 10वीं का टाइम टेबल

विषय  तारीख
अंग्रेजी कम्यूनिकेटिव/ अंग्रेजी भाषा और साहित्य 15 फरवरी 2025
विज्ञान 20 फरवरी 2025
फ्रेंच/ संस्कृत 22 फरवरी 2025
सामाजिक विज्ञान 25 फरवरी 2025
हिंदी कोर्स ए/बी 28 फरवरी 2025
गणित 10 मार्च 2025
सूचना प्रौद्योगिकी (IT) 18 मार्च 2025

कक्षा 12वीं का टाइम टेबल

विषय तारीख
फिजिकल एजुकेशन 15 फरवरी 2025
भौतिक विज्ञान 21 फरवरी 2025
बिजनेस स्टडीज 22 फरवरी 2025
भूगोल 24 फरवरी 2025
रसायन विज्ञान 27 फरवरी 2025
गणित स्टैंडर्ड / अप्लाइड मैथमैटिक्स 8 मार्च
अंग्रेजी ऐच्छिक/अंग्रेजी कोर 11 मार्च 2025
अर्थशास्त्र 1 9 मार्च 2025
राजनीति शास्त्र 22 मार्च 2025
जीव विज्ञान 25 मार्च 2025
अकाउंटेंसी 26 मार्च 2025
इतिहास 1 अप्रैल 2025
मनोविज्ञान 4 अप्रैल 2025

JEE Main 2025: जेईई मेन्स 2025 एप्लीकेशन की अंतिम तिथि नहीं बढ़ेगी आगे, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Nov 21, 2024 10:54 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।