CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम के लिए जारी की गाइडलाइन, अब परीक्षा देने के लिए जरूरी है इतनी अटेंडेंस

CBSE ने 1 जनवरी 2024 तक स्कूल में 75 फीसदी उपस्थिति को अनिवार्य कर दिया है। सीबीएसई ने ऐसा कहा है कि रिजनल ऑफिस के पास स्टूडेंट्स की लिस्ट आने के बाद इसका फैसला लिया जाएगा कि कम अटेंडेंस वाले स्टुडेंट्स को बोर्ड एग्जाम देने दिया जाएगा या नहीं। हालांकि इस बारे में आखिरी फैसला बोर्ड ही करेगा और बोर्ड की मंजूरी के बाद ही ऐसे स्टुडेंट्स परीक्षा में शामिल हो पाएंगे

अपडेटेड Aug 19, 2023 पर 8:13 PM
Story continues below Advertisement
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने साल 2024 में होने वाली 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर स्टूडेंट्स के लिए एक नई गाइडलाइन जारी की है

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने साल 2024 में होने वाली 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर स्टूडेंट्स के लिए एक नई गाइडलाइन जारी की है। CBSC ने कल यानी शुक्रवार 18 अगस्त को एक LOC फॉर्म भी जारी किया था। सीबीएसई की इस नई गाइडलाइन के मुताबिक अब 12वीं के स्टूडेंट्स अपना सब्जेक्ट नहीं बदल सकेंगे। यानी कि जो सब्जेक्ट वे 11वीं क्लास में पढ़ेंगे उनको उसी को 12वीं क्लास में भी पढ़ना होगा। इसके अलावा इस गाइडलाइ में स्कूलों के लिए भी कुछ निर्देश दिए गए हैं।

CBSE ने स्कूलों को भी दिए ये निर्देश

CBSE की गाइडलाइन के मुताबिक स्कूलों को यह निर्देश दिया गया है कि वे सभी स्टूडेंट्स की फोटो और डिटेल्स को सावधानी के साथ भरें। सीबीएसई के मुताबिक साल 2024 में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा फरवरी के दूसरे वीक में होगी। स्कूलों को पहले ही इसकी जानकारी दे दी गई है। फरवरी में पहले उन सब्जेक्ट्स की परीक्षा होगी जिनमें कम स्टूडेंट्स हैं। वहीं मेन विषयों की परीक्षा 20 फरवरी से शुरू होकर अप्रैल के पहले हफ्ते तक होगी।

IIT रुड़की में निकली हुई है वैकेंसी, जानें कहां से कर सकते हैं इसके लिए अप्लाई


12वीं में छात्र नहीं ले सकेंगे एडिशनल सब्जेक्ट

CBSE की गाइडलाइन के मुताबिक अगर कोई स्टूडेंट एडिशनल या एक्स्ट्रा सब्जेक्ट लेना चाहता है तो उसे इस बारे में 9वीं या फिर 11वीं में ही रजिस्ट्रेशन के वक्त बताना होगा। 12वीं में एडिशनल सब्जेक्ट नहीं लिया जा सकेगा। इसके अलावा सीबीएसई ने छात्रों के बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए अटेंडेंस से जुड़ा भी बड़ा फैसला किया है। सीबीएसई ने 1 जनवरी 2024 तक स्कूल में 75 फीसदी उपस्थिति को अनिवार्य कर दिया है। सीबीएसई ने ऐसा कहा है कि रिजनल ऑफिस के पास स्टूडेंट्स की लिस्ट आने के बाद इसका फैसला लिया जाएगा कि कम अटेंडेंस वाले स्टुडेंट्स को बोर्ड एग्जाम देने दिया जाएगा या नहीं। हालांकि इस बारे में आखिरी फैसला बोर्ड ही करेगा और बोर्ड की मंजूरी के बाद ही ऐसे स्टुडेंट्स परीक्षा में शामिल हो पाएंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।