CBSE Open Book Exam: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of School Examination - CBSE) से बोर्ड के मामले में एक बड़ी खबर सामने आई है। सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाई कर रहे सेकेंड्री (9वीं और 10वीं) और सीनियर सेकेंड्री (11वीं तथा 12वीं) के स्टूडेंट्स के लिए यह खबर बेहद अहम है। कहा जा रहा है कि CBSE बोर्ड छात्रों को परीक्षा में किताबें, नोट्स, स्टडी मैटीरियल जैसी चीजें लेकर जाने की छूट देने की तैयारी में है। इसके लिए CBSE बोर्ड ओपन बुक एग्जाम (Open Book Exam) सिस्टम लागू करने की तैयारियों में जुटा है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सीबीएसई का ये नया एग्जाम सिस्टम क्लास 9, 10, 11 और 12 के छात्र छात्राओं के लिए होगा। CBSE ने कुछ स्कूलों को 9वीं से 12वीं तक छात्र-छात्राओं के लिए OBE के जरिए परीक्षा कराने का प्रस्ताव भेजा है।
जानिए क्या होता है ओपन बुक एग्जाम
आमतौर पर परीक्षाओं में एडमिट कार्ड के अलावा किसी भी तरह का पेपर ले जाने की संख्त मनाही होती है। नोट्स ले जाना तो बहुत दूर की बात होती है। लेकिन Open Book Exam में छात्र अपने विषय से जुड़ी किताबें, स्टडी मैटीरियल या नोट्स लेकर परीक्षा में बैठ सकते हैं। ऐसे में एग्जाम में जो सवाल पूछे जाएंगे। उनके जवाब वे अपने पास मौजूद किताबों या नोट्स में ढूंढकर लिख सकते हैं। बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय की ओर से कोरोना महामारी के दौरान परीक्षाओं का आयोजन ओपेन बुक एग्जाम मोड में किया गया था।
नवंबर में पायलट टेस्ट की तैयारी
बताया जा रहा है कि कुछ सीबीएसई स्कूलों में 9वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए इंग्लिश, मैथ्स और साइंस विषयों में ओपन बुक एग्जाम करवाकर देखा जाएगा। अगर ये टेस्ट सफल होता है तो इसे आने वाले वर्षों में सभी CBSE Schools में लागू किया जा सकता है। कोई समस्या आती है तो उसके निवारण पर काम किया जाएगा। इसका पायलट रन इस साल नवंबर-दिसंबर में आयोजित करने का प्रस्ताव है।