CBSE Plan: कक्षा-9 और 10 के छात्रों के लिए बड़ी खबर, विज्ञान-सामाजिक विज्ञान में दो लेवल का प्लान, जानिए अब कैसे होगी परीक्षा

CBSE News: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से कक्षा 9 वीं और 10वीं की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। अब उन्हें विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों पर दो लेवल मिलेंगे। इसमें से किसी एक लेवल का चयन करना होगा। इसमें एक लेवल बेसिक होगा, जबकि दूसरा एडवांस्ड होगा। आइये जानते हैं, यह नियम कब से होगा लागू

अपडेटेड Dec 04, 2024 पर 1:05 PM
Story continues below Advertisement
CBSE News: CBSE बोर्ड में गणित की तरह विज्ञान और सामाजिक विज्ञान में दो लेवल लाने की तैयारी की जा रही है।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 2026-27 शैक्षणिक सत्र से शिक्षा के पैटर्न अहम बदलाव करने की तैयारी में जुटा हुआ है। कक्षा 9 और 10 के लिए विज्ञान और सामाजिक विज्ञान में बड़ा बदलाव हो सकता है। कहा जा रहा है कि बोर्ड ने विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों पर दो लेवल लाने की तैयारी कर रहा है। इसमें एक लेवल बेसिक का होगा, जबकि दूसरा लेवल एडवांस्ड का होगा। इसके पहले बोर्ड ने गणित में भी दो लेवल बनाए थे। ऐसे ही गणित की तर्ज पर विज्ञान और सामाजिक विज्ञान में भी दो लेवल बनाने की तैयारी की जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन विषयों को दो लेवल पर पेश करने का निर्णय सीबीएसई की पाठ्यक्रम समिति ने लिया है। हाल ही में इस मामले में एक बैठक हुई थी। हालांकि अभी बोर्ड की टॉप गवर्निंग अथॉरिटी से अंतिम मुहर लगना बाकी है।

क्या अलग से होगी परीक्षा ?


अब सवाल ये उठता है कि जब छात्रों को इन दोनों विषयों में भी दो लेवल का विकल्प मिलेगा। तब इनकी परीक्षा क्या अलग से कराई जाएगी या फिर बेसिक और एडवांस्ड के लिए स्टडी मैटीरियल अलग से होगा। इस बारे में अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। इस मामले में एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सीबीएसई एनसीईआरटी की नई किताबों के इंतजार में है। बता दें कि एनसीईआरटी की नई किताबें नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क (NCF) के आधार पर अपडेट की जा रही हैं। कई कक्षाओं के लिए एनसीईआरटी की नई किताबें साल 2025 की शुरुआत में आ सकती हैं। ऐसे में इन किताबों के आने के बाद ही परीक्षा के मामले में कुछ नय फैसला आ सकता है।

आखिर दो लेवल क्यों लाए जा रहे हैं?

कहा जा रहा है कि बोर्ड का यह फैसला राष्ट्रीय शिक्षा नीति (National Education Policy – NEP) के तहत लिया गया है। NEP 2020 में कहा गया है कि गणित से शुरू होने वाले सभी विषय और और इससे जुड़े असेसमेंट्स में दो लेवल ऑफर करना चाहिए। जिससे छात्र अपनी रूचि के मुताबिक, इनका चयन कर सकते हैं। इसमें बेसिक और स्टैंडर्ड लेवल होना चाहिए। इससे बच्चों पर पढ़ाई के अतिरिक्त बोझ पर कमी आ सकती है। इसके अलावा कोचिंग कल्चर से भी छुटकारा मिलने की संभावना जताई जा रही है।

JEE Advanced 2025 Exam Date: 18 मई को दो पारियों में होगी जेईई एडवांस्ड परीक्षा, IIT कानपुर ने किया ऐलान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।