CUET UG Books 2024: इन किताबों से करें तैयारी, मिलेगा बेहतर कॉलेज, ये रहे टिप्स

CUET UG Books 2024: इस साल CUET-UG एग्जाम 15 से 24 मई के बीच होंगे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - अंडर ग्रेजुएट (CUET-UG) की डिटेल डेटशीट और सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल जारी कर दिया है। ऐसे में सभी छात्र तैयारी में जुट गए होंगे। अगर आप अच्छे कॉलेज में दाखिला लेना चाहते हैं तो हम बता रहे हैं कि किन किताबों से पढ़ाई करें

अपडेटेड Apr 24, 2024 पर 2:57 PM
CUET UG 2024: सीयूईटी 2024 परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सीयूईटी 2024 के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों के बारे में पता होना चाहिए।

CUET UG 2024: 12वीं कक्षा के बाद अगर आपको भी किसी अच्छे कॉलेज या यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करना है तो CUET UG 2024 की परीक्षा पास करना बेहद जरूरी है। इतना ही नहीं इसमें अच्छे अंक हासिल करना भी जरूरी है। अच्छा स्कोर हासिल करने के लिए आपको बेहतर किताबों से स्टडी करना चाहिए। इसके लिए प्लानिंग भी बेहतर होना चाहिए। बता दें कि CUET UG परीक्षा सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती हैं। छात्रों के पास बेहद कम समय बचा है। 15 मई 2024 से इसकी परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। 24 मई को परीक्षाएं खत्म हो जाएंगी।

इन परीक्षाओं के जरिए स्कोर के आधार पर 12वीं के बाद देशभर की 45 सेंट्रल और 38 स्टेट यूनिवर्सिटीज में ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए एडमिशन ले सकते हैं। CUET UG के जरिए 32 डीम्ड यूनिवर्सिटीज और करीब 125 प्राइवेट यूनिवर्सिटीज में एडमिशन ले सकते हैं। इस परीक्षा के लिए देश भर में 380 शहरों और 26 विदेशी शहरों में एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं।

CUET UG Books 2024: भाषा के लिए बेहतर किताबें


CUET UG परीक्षा का सिलेबस काफी बड़ा है। ऐसे में बेहतर किताबों का चयन करना बहुत जरूरी है। सीयूईटी यूजी परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार 32 अलग भाषाओं में से एक भाषा चुन सकते हैं। किसी भी विषय के लिए पढ़ने के लिए NCERT की किताबें बेहतर मानी गईं हैं। वहीं अगर आपको क्लास एग्जाम बेस्ड प्रैक्टिस सेट से अपने एग्जाम की तैयारी करना है तो ओसवाल की किताबों से काफी मदद मिलेगी। वहीं पिछले साल के जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट पेपर को जरूर सॉल्व करें। इससे सीयूईटी यूजी परीक्षा में अच्छे स्कोर लाने की संभावना बढ़ जाती है।

CUET UG Books 2024: अन्य विषयों के लिए किताबें

क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड टेस्ट की तो आरएस अग्रवाल, 10वीं की एनसीईआरटी किताब, लॉजिकल रीजनिंग बुक्स (लॉजिकल एंड एनालिटिकल रीजनिंग एवं जनरल मेंटल एबिलिटी), अरिहंत की फास्ट ट्रैक ऑब्जेक्टिव अरिथमैटिक और मैजिकल बुक ऑन क्विकर मैथ्स बेहतर रहेंगी।

CUET UG 2024 Tips: इन नियमों का करें पालन, मिलेगा मनचाहा कॉलेज, ऐसे करें तैयारी

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।