Delhi Nursery Admission: दिल्ली में नर्सरी एडमिशन के लिए डेटशीट जारी, 28 नवंबर से शुरू होगा प्रोसेस, ये है पूरी टाइमलाइन
Delhi Nursery Admission: दिल्ली में नर्सरी एडमिशन का प्रोसेस जल्द शुरू होने वाला है। दिल्ली के 1700 प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन की दौड़ 28 नवंबर से शुरू होना वाली है। दिल्ली के प्राइवेटऔर मान्यता प्राप्त स्कूलों में नर्सरी, प्री-प्राइमरी और कक्षा एक के एंट्री-लेवल क्लासों में..
MoneyControl News
अपडेटेड Nov 13, 2024 पर 6:32 PM
Delhi Nursery Admission: दिल्ली में नर्सरी एडमिशन का प्रोसेस जल्द शुरू होने वाला है। दिल्ली के 1700 प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन की दौड़ 28 नवंबर से शुरू होना वाली है। दिल्ली के प्राइवेटऔर मान्यता प्राप्त स्कूलों में नर्सरी, प्री-प्राइमरी और कक्षा एक के एंट्री-लेवल क्लासों में खुली सीटों (ईडब्ल्यूएस/डीजी/सीडब्ल्यूएसएन कैटेगरी के अलावा) पर एडमिशन के लिए अकाडमिक ईयर 2025-26 के टाइमटेबल का ऐलान कर दिया है। दिल्ली शिक्षा निदेशालय (DOE) ने एडमिशन प्रोसस से जुड़ें जरूरी निर्देश जारी कर दिये हैं।
एडमिशन प्रोसेस की शुरुआत
25 नवंबर 2024 से सभी प्राइवेट और मान्यता प्राप्त स्कूलों को अपनी एडमिशन पॉलिसी और चयन प्रोसेस (क्राइटेरिया और उनके पॉइंट्स) को DOE के पोर्टल पर अपलोड करना होगा। इसके बाद एडमिशन प्रोसेस 28 नवंबर से शुरू होगी। एप्लिकेशन फॉर्म सबमिट करने की अंतिम तारीख 20 दिसंबर 2024 है।
दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2025-26: एप्लिकेशन प्रोसेस
एंट्री-लेवल क्लासों (नर्सरी, प्री-प्राइमरी और कक्षा 1) में एडमिशन के लिए पेरेंट्स संबंधित स्कूल से या उनकी वेबसाइट से एप्लिकेशन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।
एप्लिकेशन के स्टेप्स:
फॉर्म भरना: स्कूल की वेबसाइट से एप्लिकेशन फॉर्म डाउनलोड करें या संबंधित स्कूल से खरीदें।
फीस जमा करें: एप्लिकेशन चार्ज ₹25 है, जो नॉन-रिफंडेबल है।
डॉक्यूमेंट जमा करना: एप्लिकेशन फॉर्म के साथ सभी जरूरी डॉक्यूमेंट जमा करें।
महत्वपूर्ण तारीखें
25 नवंबर, 2024: स्कूल एडमिशन क्राइटेरिया DOE पोर्टल पर अपलोड करेंगे।
28 नवंबर, 2024: एडमिशन प्रोसेस शुरू और फॉर्म मिलने लगेंगे।
20 दिसंबर, 2024: फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि।
3 जनवरी, 2025: स्कूलों के बच्चों की जानकारी DOE पोर्टल पर अपलोड करना।
10 जनवरी, 2025: हर एक एप्लिकेशन को दिये पॉइंट्स को अपलोड करना।
17 जनवरी, 2025: चुने हुए बच्चों की पहली लिस्ट और वेटिंग लिस्ट जारी करनी होगी।
18-27 जनवरी, 2025: पहली लिस्ट पर अभिभावकों की आपत्तियों का समाधान।
5-11 फरवरी, 2025: दूसरी लिस्ट पर आपत्तियों का समाधान।
14 मार्च, 2025: एडमिशन प्रोसेस खत्म।
जरूरी डॉक्यूमेंट
माता-पिता के नाम पर जारी राशन कार्ड/स्मार्ट कार्ड जिसमें बच्चे का नाम हो।
आधार कार्ड (माता-पिता या बच्चे का)।
डोमिसाइल सर्टिफिकेट (बच्चा या माता-पिता का)।
वोटर आईडी (माता-पिता का)।
बिजली/टेलीफोन/पानी का बिल या पासपोर्ट।
ईडब्ल्यूएस/डीजी/सीडब्ल्यूएसएन के लिए लॉटरी के जरिये बच्चों का नाम निकाला जाएगा।
क्या होगा अगला कदम?
एडमिशन प्रोसेस खत्म होने के बाद शिक्षा उपनिदेशक (जिला) को खुले सामान्य वर्ग की सीटों का स्कूल-वार जानकारी 15 मार्च तक DOE को सौंपना होगा। इससे भविष्य में सीटों की स्थिति साफ रहेगी। साथ ही खाली सीटों को भरने में सहायता मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए पेरेंट्स DOE की आधिकारिक वेबसाइट (edudel.nic.in) पर विजिट कर सकते हैं।