नोएडा एयरपोर्ट के पास प्लॉट खरीदने का जबरदस्त मौका, यहां जानें YEIDA प्लॉट स्कीम की पूरी डिटेल
Noida Property Market: नोएडा एयरपोर्ट के पास घर बनाने का सपना देखने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने 31 अक्टूबर 2024 को YEIDA प्लॉट स्कीम दिवाली (RPS-08A) 2024 लॉन्च की है
Noida Property Market: नोएडा एयरपोर्ट के पास घर बनाने का सपना देखने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है।
Noida Property Market: नोएडा एयरपोर्ट के पास घर बनाने का सपना देखने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने 31 अक्टूबर 2024 को YEIDA प्लॉट स्कीम दिवाली (RPS-08A) 2024 लॉन्च की है। इस योजना के तहत अप्लाई की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2024 है। इसमें नोएडा एयरपोर्ट के पास छोटे प्लॉट उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जहां आप अपना सपनों का घर बना सकते हैं।
स्कीम के बारे में मुख्य जानकारी
YEIDA प्लॉट स्कीम दिवाली (RPS-08A) 2024 के तहत कुल 821 प्लॉट उपलब्ध हैं। ये प्लॉट खास तौर पर नोएडा के निवासियों के लिए हैं। प्लॉट का स्थान नोएडा एयरपोर्ट के पास है, जो एक तेजी से विकसित हो रहा क्षेत्र है। यहां रहने वाले लोगों को बेहतरीन बुनियादी सुविधाएं और एयरपोर्ट की निकटता का लाभ मिलेगा।
YEIDA लॉन्च डेट
लॉन्च डेट: 31 अक्टूबर 2024
आवेदन की आखिरी तारीख: 30 नवंबर 2024
ड्रॉ की तारीख: 27 दिसंबर 2024
पात्रता: केवल भारतीय नागरिक, जिनकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो।
स्थान: सेक्टर 24ए, नोएडा
आधिकारिक वेबसाइट: https://yamunaexpresswayauthority.com
पात्रता और नियम
सामान्य केटेगरी के लिए
आवेदक की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
केवल भारतीय नागरिक और ऐसे एनआरआई जो भारत में संपत्ति खरीदने के लिए पात्र हैं।
आवेदक या उनके परिवार (पति/पत्नी, बच्चे, माता-पिता) के पास पहले से YEIDA का कोई प्लॉट या फ्लैट नहीं होना चाहिए।
पति और पत्नी दोनों अप्लाई कर सकते हैं, लेकिन यदि दोनों को प्लॉट आवंटित होता है, तो एक को अपनी आवंटन कैंसिल करना होगा।
आरक्षित श्रेणी के लिए:
किसान जिनकी जमीन YEIDA ने अधिग्रहित की है।
क्षेत्र में संचालित औद्योगिक इकाइयों के मालिक।
आरक्षण कोटा:
किसानों के लिए: 17.5%
औद्योगिक इकाइयों के लिए: 5%
प्लॉट की जगह
सभी प्लॉट सेक्टर 24ए में स्थित हैं, जो नोएडा एयरपोर्ट के पास एक प्रमुख आवासीय क्षेत्र है। यहां रहने से न केवल जीवनशैली बेहतर होगी, बल्कि यह एक बेहतरीन निवेश विकल्प भी साबित हो सकता है।
प्लॉट
100 प्लॉट: सेक्टर 24A
169 प्लॉट: सेक्टर 24A
172 प्लॉट: सेक्टर 24A
06 प्लॉट: सेक्टर 24A
04 प्लॉट: सेक्टर 24A
451 प्लॉट: सेक्टर 24A
अप्लाई और पेमेंट का तरीका
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। इच्छुक आवेदक YEIDA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
अप्लाई करने का तरीका:
YEIDA वेबसाइट पर जाएं।
600 रुपये आवेदन शुल्क का पेमेंट करें।
फॉर्म भरें और सबमिट करें।
आधार कार्ड, पैन कार्ड, एड्रेस प्रूफ अपलोड करें।
सभी पेमेंट ऑनलाइन माध्यम से ही करें।
पेमेंट ऑप्शन:
प्रमुख बैंक जैसे आईसीआईसीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, एसबीआई, और एचडीएफसी बैंक के माध्यम से लोन ले सकते हैं।
ड्रॉ और आवंटन प्रक्रिया
प्लॉट का आवंटन पारदर्शी ड्रॉ के माध्यम से होगा, जो 27 दिसंबर 2024 को आयोजित किया जाएगा।
हर केटेगरी के लिए अलग-अलग ड्रॉ होगा।
सफल आवेदकों का रजिस्ट्रेशन शुल्क प्लॉट की कुल कीमत में एडजस्ट किया जाएगा।
असफल आवेदकों के लिए रिफंड:
यदि आवेदन धनराशि एक साल तक YEIDA के पास रहती है, तो बिना ब्याज के वापस कर दी जाएगी।
एक साल से अधिक पीरियड के लिए SBI के बचत खाते में ब्याज दर के आधार पर ब्याज मिलेगा।