अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल कर्मचारी चयन आयोग (SSC) में जल्द ही सरकारी नौकरी की वैकेंसी जारी होने जा रही है। कर्मचारी चयन आयोग के तहत (SSC) जल्द ही सेंट्रल पुलिस ऑर्गनाइजेशन (CPO), पुलिस सब इंस्पेक्टर (एग्जीक्यूटिव) और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) में सब इंस्पेक्टर के पदों पर वैकेंसी जारी होने वाली है। SSC के कैलेंडर के मुताबिक सब इंस्पेक्टर की वैकेंसी के लिए अप्लाई करने का प्रोसेस शुरू भी हो चुका है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस वैकेंसी में अप्लाई करके सरकारी नौकरी पाने का सपना पूरा कर सकते हैं। आइये जान लेते हैं इस वैकेंसी से जुड़ी हर एक तरह की डिटेल के बारे में।
कब से शुरू हो रहा है अप्लाई करने का प्रोसेस
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) में जल्द ही सरकारी नौकरी की वैकेंसी जारी होने जा रही है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द ही सेंट्रल पुलिस ऑर्गनाइजेशन (CPO), पुलिस सब इंस्पेक्टर (एग्जीक्यूटिव) और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) में सब इंस्पेक्टर के पदों पर वैकेंसी जारी कर दी गई है। इस भर्ती प्रक्रिया में अप्लीकेशन प्रोसेस 20 जुलाई 2023 से ही शुरू हो गया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसमें 12 अगस्त 2023 तक अप्लाई कर सकते हैं। वहीं इस भर्ती प्रक्रिया के तहत परीक्षा 3 अक्टूबर से 6 अक्टूबर के बीच आयोजित कराई जाएगी। यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित कराई जाएगी।
क्या है इस भर्ती प्रक्रिया के योग्यता
अगर इस वैकेंसी में अप्लाई करने के लिए उम्र सीमा की बात करें तो उम्मीदवारों की उम्र 20 से 25 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं रिजर्व कटेगरी में आने वाले उम्मीदवारों को मैक्सिमम एज लिमिट में छूट दी जाएगी। वहीं अगर शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी सब्जेक्ट में ग्रेजुएट होना जरूरी है। साथ ही इस वैकेंसी में सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को मंथली 35400-112400 रुपये की सैलरी दी जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित कराई जाएगी।