Delhi School Reopening: राजधानी दिल्ली में प्रदूषण स्तर कम हुआ, आज से फिर खुलेंगे स्कूल

दिल्ली में चरणबद्ध तरीके से आज से स्कूल खोले जायेंगे

अपडेटेड Dec 18, 2021 पर 9:53 AM
दिल्ली में आज फिर से खुलेंगे स्कूल

दिल्ली के वायु गुणवत्ता सूचकांक (Air Quality Index (AQI) में मामूली सुधार आने के कारण लगभग एक महीने तक बंद रहने के बाद दिल्ली में कक्षा 6 और उससे ऊपर के छात्रों के लिए ऑफलाइन कक्षाएं शनिवार को फिर से शुरू होंगी।

राजधानी के प्रदूषण स्तर में सुधार को ध्यान में रखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (Commission for Air Quality Management (CAQM) ने शुक्रवार को NCR और GNCTD की राज्य सरकारों को चरणबद्ध तरीके से स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थानों को फिर से खोलने की अनुमति दी।

आयोग ने सरकार को AQI और शीतकालीन अवकाश शेड्यूल पर विधिवत विचार करने के बाद 27 दिसंबर से पांचवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए भी स्कूलों को फिर से खोलने का निर्णय लेने का भी निर्देश दिया।


इसके बाद, दिल्ली सरकार ने कहा "सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, गैर-मान्यता प्राप्त, एनडीएमसी, एमसीडी और दिल्ली छावनी बोर्ड के स्कूल 18 दिसंबर से कक्षा 6 के लिए फिर से खुलेंगे।"

इस Multibagger Penny Stock में 3 साल में 1 लाख रुपये के बदले मिले 91 लाख रुपये, 2 रुपये शेयर का भाव हुआ 196 रुपये

इस कदम का राष्ट्रीय राजधानी के स्कूलों ने स्वागत किया, जिन्होंने कहा कि छात्र लंबे समय से पारस्परिक मेल-जोल और पढ़ाई से वंचित हैं।

गौरतलब है कि इस सप्ताह की शुरुआत में डीसीपीसीआर के अध्यक्ष अनुराग कुंडू (DCPCR chairman Anurag Kundu) ने CAQM को पत्र लिखकर स्कूलों को फिर से खोलने का मार्ग प्रशस्त करने का आग्रह किया था क्योंकि स्कूलों का निरंतर बंद होना "बच्चों के सामाजिक और भावनात्मक विकास को प्रभावित कर रहा था" और पढ़ाई-लिखाई सहित सीखने के समय का भी नुकसान कर रहा था।

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।