यूपी के मिर्जापुर की जिला मजिस्ट्रेट (DM) दिव्या मित्तल ने हाल ही में देश की कुछ सबसे चुनौतीपूर्ण प्रवेश परीक्षाओं में जीत हासिल करने की अपनी यात्रा को ट्विटर पर साझा किया। एक ट्विटर थ्रेड में, उन्होंने (IIT), भारतीय प्रबंधन संस्थानों (IIM) और यूपीएससी (UPSC) के लिए प्रवेश परीक्षाओं को क्रैक करने के लिए अपनी रणनीतियों का खुलासा किया, जिसने उन्हें आईएएस अधिकारी बना दिया। दिव्या ने बताया ने कि तैयारी के दौरान उनकी ध्यान डिस्ट्रैक्शन पर काबू पाने और पढ़ाई पर फोकस करने के साथ शुरू हुई थी। इसके साथ ही दिव्या ने मोबाइल का कम इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है इस बारे में भी टिप्स बताए।
ऐसे कम कर सकते हैं मोबाइल का यूज
दिव्या मित्तल ने बताया कि कई बार आपको पता भी नहीं चलता कि आप मोबाइल ऐप्स पर कितना समय बर्बाद कर रहे हैं। ऐसे में लगातार यह देखते रहे हैं कि आपने किन ऐप्स पर कितान वक्त बिताया है। ऐसे में उन्होंने मोबाइल के यूज को कम करने के लिए इंटरनेट को बंद करने और ब्लैकआउट जैसे ऐप को यूज करने की सलाह दी है। इसके अलावा दिव्या मित्तल ने सुबह जल्दी कैसे उठ सकते हैं इस बारे में भी बताया।
ऐसे सुबह उठ सकते हैं जल्दी
दिव्या मित्तल ने सुबह सुबह पढ़ाई को भी काफी अहम बताया। दिव्या ने बताया कि अलार्म घड़ी को खुद से दूर रखें। ताकी आप सुबह जल्दी जग कर पढ़ाई शुरू कर सकें। मित्तल के मुताबिक सुबह जल्दी जागकर पढ़ाई करना ज्यादा सही होता है क्योंकि इस दौरान आपका ध्यान काफी कम भटकता है। साथ ही उन्होंने फोकस बढ़ाने के लिए डेढ़ से दो घंटे के छोटे छोटे पढ़ाई सेशन पर जोर दिया। जिसके बाद आप 15 मिनट के ब्रेक ले सकते हैं।
इस तरह से बढ़ा सकते हैं अपना फोकस
दिव्या मित्तल ने फोकस बढ़ाने के लिए त्राटक ध्यान लगाने के बारे में बताया। मित्तल के मुताबिक आप फोकस बढ़ाने के लिए मोमबत्ती की लौ या फिर किसी पेंसिल पर अपना फोकस बनाएं। जो कि आपकी एकाग्रता को बढ़ाने में सहायता करता है। साथ ही शरीर को स्वस्थ और दिमाग को तंदरुस्त रखने के लिए रेगुलर एक्सरसाइज करना भी बेहद ज्यादा जरूरी है। मिर्जापुर की डीएम ने बताया कि सही डाइट हमारे फोकस को बढ़ाने में सहायता करती है।