Indian Railway Jobs 2023: रेलवे में जॉब की बहार, 10वीं पास के लिए 2000 से ज्यादा नौकरियां, जानिए कैसे करें अप्लाई

Indian Railway Jobs 2023: नॉर्थ सेंट्रल रेलवे ने अप्रेंटिस भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है। इसके लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 10 फरवरी 2023 तक है। 15 से 24 साल के युवा अप्लाई कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क 100 रुपये देना होगा। जानिए योग्यता और अन्य अहम जानकारी

अपडेटेड Jan 12, 2023 पर 3:03 PM
Story continues below Advertisement
10 वीं पास होने के साथ ITI किए हैं तो रेलवे में जॉब का मौका है

Indian Railway Jobs 2023: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो रेलवे में आपके सामने बेहतर मौका सामने आया है। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे ने 10वीं पास के लिए हजारों पदों पर बंपर भर्तियां निकाली है। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे में इलेक्ट्रिकल, कारपेंटर, फिटर, मैकेनिकल, पेंटर सहित विभिन्न ट्रेड्स में अप्रेंटिस की कुल 2026 वैकेंसी है। अगर आपने 10वीं के साथI TIT किया है तो RRC जयपुर की वेबसाइट rrcjaipur.in पर विजिट करके फॉर्म भर सकते हैं। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2023 के लिए फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 10 फरवरी 2023 है। बता दें कि फॉर्म भरने की प्रक्रिया 10 जनवरी 2023 से शुरू हो चुकी है।

अप्रेंटिस वैकेंसी डिवीजन वाइज जारी की गई हैं। वैकेंसी डिटेल समेत अन्य जानकारियां नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2023 नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं। फॉर्म भरने के पहले एक बार नोटिफिकेशन ध्यान से जरूर पढ़ लें। ताकि किसी भी तरह की कोई गलती न हो।

कौन कर सकते हैं अप्लाई


इन वैकेंसी के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास किए कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं। इसके साथ ही उनके पास संबंधित ट्रेड में ITI डिप्लोमा भी होना चाहिए। अगर उम्र की बात करें तो इन पदों के लिए 15 से 24 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र सीमा में छूट दी जाएगी। कैंडिडेट की उम्र 10 फरवरी के दिन 24 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।

जानिए कैसे होगा सिलेक्शन

इन पदों पर सिलेक्शन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। 10वीं और ITI में मिले अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

Bank Job: नौकरी की तलाश हुई खत्म! इस बैंक में निकली अधिकारियों के पद पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा के होगा सिलेक्शन, ऐसे करें जल्द आवेदन

परीक्षा शुल्क

फीस की बात करें तो इन पदों पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स को 100 रुपये फीस देनी होगी। ऑनलाइन फीस जमा करना होगा। यह राशि सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए है। वहीं, एससी, एसटी, महिला और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में कुछ भी पेमेंट करने की जरूरत नहीं है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।