Maharashtra SSC Result 2024: महाराष्ट्र बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) का एसएससी यानी कक्षा 10 का रिजल्ट आज 27 मई 2024 को ऐलान हो सकता है। महाराष्ट्र बोर्ड सुबह 11 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएससी पास प्रतिशत और टॉपर की जानकारी देगा। रिजल्ट का लिंक दोपहर 1 बजे सक्रिय हो जाएगा। एक बार घोषित होने के बाद महाराष्ट्र एसएससी परीक्षा 2024 देने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in और mahahsscboard.maharashtra.gov.in पर अपना सीट नंबर और मां का नाम डालकर अपने मार्क्स देख सकते हैं।
छात्र कर रहे हैं रिजल्ट का इंतजार
इस साल लगभग 15 लाख छात्रों ने एसएससी परीक्षा दी जो 1 से 26 मार्च तक आयोजित की गई थी। छात्रों को एमएसबीएसएचएसई 10वीं परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होगी।
Maharashtra HSC SSC MSBSHSE 10th Results: महाराष्ट्र बोर्ड के नतीजे ऐसे चेक करें
ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा आप महाराष्ट्र बोर्ड के 10वीं के नतीजे DigiLocker से भी चेक कर सकते हैं।
सबसे पहले digilocker.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा लें।
रजिस्ट्रेशन आप अपने आधार नंबर के जरिए बड़ी आसानी से कर सकते हैं
इसके बाद महाराष्ट्र बोर्ड का ऑप्शन चुन लीजिए और फिर आप 10वीं (SSC) या 12वीं (HSC) के नतीजों पर क्लिक कीजिए।
अपनी जरूरी जानकारी भरकर प्रोसेस बटन पर क्लिक कीजिए और नतीजे आपके सामने आ जाएंगे।
Maharashtra HSC and SSC Result 2024: महाराष्ट्र के 9 डिविजन के नतीजे आए हैं। इनमें पुणे, नागपुर, औरंगाबादा, मुंबई, कोल्हापुर, अमरावती, नासिक, लातूर और कोंकण शामिल है।
21 मई को आया था 12वीं का रिजल्ट
महाराष्ट्र बोर्ड ने 12वीं का रिज्लट 21 मई को जारी किया था। इस साल करीब 26 लाख स्टूडेंट्स ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा में हिस्सा लिया था। MSBSHSE की 10वीं की परीक्षा 1 मार्च 2024 से लेकर 26 मार्च तक हुई थी। जबकि 12वीं की परीक्षा 21 फरवरी 2024 से लेकर 19 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। पिछले साल लड़कों के मुकाबले लड़कियों के नतीजे बेहतर थे। 2023 में 93.73 लड़कियों ने परीक्षा पास की थी जबकि लड़कों के पास करने का आंकड़ा 89.14 फीसदी था।