Get App

Maharashtra Board Exam 2025: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी, 21 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

Maharashtra Class 10 board exams 2025: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं यानी एसएससी हॉल टिकट जारी कर दिए हैं। स्कूल प्रमुख छात्रों की ओर से आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर लॉगिन क्रेडेंशियल सबमिट करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं

Akhileshअपडेटेड Jan 20, 2025 पर 2:07 PM
Maharashtra Board Exam 2025: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी, 21 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं
Maharashtra board exams 2025: महाराष्ट्र एसएससी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 21 फरवरी से शुरू हो रही है

Maharashtra Class 10 board exams 2025: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने सीनियर सेकेंडरी सर्टिफिकेट (SSC) यानी 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए हॉल टिकट आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए हैं। जो छात्र 2025 में महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा देने की योजना बना रहे हैं, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर अब स्कूलों के लिए MSBSHSE SSC एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र अपने संबंधित स्कूलों से अपने हॉल टिकट ले सकते हैं।

स्कूलों को हॉल टिकट ऑनलाइन प्रिंट करने के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क लेने की अनुमति नहीं है। एक बार डाउनलोड होने के बाद स्कूलों को एडमिट कार्ड प्रिंट करना होगा और उन पर हेडमास्टर या प्रिंसिपल के सिग्नेचर की मुहर लगानी होगी। महाराष्ट्र एसएससी बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से 17 मार्च तक आयोजित की जाएगी।

MSBSHSE की ओर से एक आधिकारिक बयान में घोषणा किया गया है कि अगर छात्रों को अपने महाराष्ट्र कक्षा 10वीं के एडमिट कार्ट 2025 में नाम, माता का नाम, जन्मतिथि या जन्म स्थान जैसी किसी भी जानकारी में बदलाव करने की आवश्यकता है, तो उन्हें ऑनलाइन करेक्शन लिंक का उपयोग करना होगा।

इस प्रक्रिया के लिए शुल्क का भुगतान करना होगा। 'Correction admission card' लिंक आपको संभागीय बोर्ड द्वारा इसे स्वीकृत करने के बाद संशोधित हॉल टिकट प्राप्त करने की अनुमति देगा। MSBSHSE मानदंडों के अनुसार, स्कूलों को विषयों या माध्यम में किसी भी संशोधन के लिए सीधे संभागीय बोर्ड से संपर्क करना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें