Maharashtra SSC 10th 2024 Result Out: महाराष्ट्र बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) का एसएससी यानी कक्षा 10 का रिजल्ट आ गया है। महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट में 95.81 फीसदी विद्यार्थी परीक्षा में पास हुए हैं। लड़कियों ने एक बार फिर 2.56% अधिक पास प्रतिशत के साथ लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। छात्र 1 बजे तक अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे। लिंक जब एक्टिव होगा तो छात्र वेबसाइट पर अपने मार्क्स चेक कर सकते हैं।
महाराष्ट्र बोर्ड की वेबसाइट पर चेक करें रिजल्ट
महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) ने कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2024 के परिणाम ऐलान कर दिए हैं। हालांकि, छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइटों पर दोपहर 1 बजे से ऑनलाइन देख सकते हैं:
- sscresult.mahahsscboard.in
-results.digilocker.gov.in
Maharashtra HSC SSC MSBSHSE 10th Results: महाराष्ट्र बोर्ड के नतीजे ऐसे चेक करें
ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा आप महाराष्ट्र बोर्ड के 10वीं के नतीजे DigiLocker से भी चेक कर सकते हैं।
सबसे पहले digilocker.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा लें।
रजिस्ट्रेशन आप अपने आधार नंबर के जरिए बड़ी आसानी से कर सकते हैं
इसके बाद महाराष्ट्र बोर्ड का ऑप्शन चुन लीजिए और फिर आप 10वीं (SSC) या 12वीं (HSC) के नतीजों पर क्लिक कीजिए।
अपनी जरूरी जानकारी भरकर प्रोसेस बटन पर क्लिक कीजिए और नतीजे आपके सामने आ जाएंगे।
Maharashtra SSC Result 2024: महाराष्ट्र के 9 डिविजन के नतीजे आए हैं। इनमें पुणे, नागपुर, औरंगाबादा, मुंबई, कोल्हापुर, अमरावती, नासिक, लातूर और कोंकण शामिल है।
Maharashtra SSC Result 2024 Out: महाराष्ट्र बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) का एसएससी यानी कक्षा 10 का रिजल्ट आ गया है।
महाराष्ट्र एसएससी 10वीं रिजल्ट 2024: डिवीजन-वाइस पास प्रतिशत
SSC रिजल्ट 2024 महाराष्ट्र बोर्ड : पास प्रतिशत बढ़ा
छात्र कर रहे थे रिजल्ट का इंतजार
इस साल लगभग 15 लाख छात्रों ने एसएससी परीक्षा दी जो 1 से 26 मार्च तक आयोजित की गई थी। छात्रों को एमएसबीएसएचएसई 10वीं परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होगी।
21 मई को आया था 12वीं का रिजल्ट
महाराष्ट्र बोर्ड ने 12वीं का रिज्लट 21 मई को जारी किया था। इस साल करीब 26 लाख स्टूडेंट्स ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा में हिस्सा लिया था। MSBSHSE की 10वीं की परीक्षा 1 मार्च 2024 से लेकर 26 मार्च तक हुई थी। जबकि 12वीं की परीक्षा 21 फरवरी 2024 से लेकर 19 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। पिछले साल लड़कों के मुकाबले लड़कियों के नतीजे बेहतर थे। 2023 में 93.73 लड़कियों ने परीक्षा पास की थी जबकि लड़कों के पास करने का आंकड़ा 89.14 फीसदी था।