Maharashtra HSC, SSC Result 2024 Out: महाराष्ट्र बोर्ड के 12वीं के नतीजे जारी, डायरेक्ट लिंक mahresult.nic.in पर चेक कर सकते हैं रिजल्ट

Maharashtra HSC, SSC Result 2024 Out Today: 10वीं और 12वीं के नतीजों को आप mahresult.nic.in और msbshse.co.in और hscresult.mkcl.org पर चेक कर सकते हैं। इस साल करीब 26 लाख स्टूडेंट्स ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा में हिस्सा लिया था

अपडेटेड May 21, 2024 पर 1:40 PM
Story continues below Advertisement
Maharashtra HSC and SSC Result 2024: महाराष्ट्र बोर्ड के नतीजे जारी, जानिए कहां चेक कर सकते हैं रिजल्ट

Maharashtra Board Class 12th Results 2024 Announced: महाराष्ट्र बोर्ड ने 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। 12वीं के नतीजों को आप mahresult.nic.in और msbshse.co.in और hscresult.mkcl.org पर चेक कर सकते हैं। इस साल करीब 26 लाख स्टूडेंट्स ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा में हिस्सा लिया था। MSBSHSE की 10वीं की परीक्षा 1 मार्च 2024 से लेकर 26 मार्च तक हुई थी। जबकि 12वीं की परीक्षा 21 फरवरी 2024 से लेकर 19 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। पिछले साल लड़कों के मुकाबले लड़कियों के नतीजे बेहतर थे। 2023 में 93.73 लड़कियों ने परीक्षा पास की थी जबकि लड़कों के पास करने का आंकड़ा 89.14 फीसदी था।

लड़कियों ने मारी बाजी

महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को 12वीं कक्षा उच्चतर माध्यमिक प्रमाणपत्र (HSC) के नतीजे जारी कर दिए, जिसमें 93.37 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। बोर्ड के अध्यक्ष शरद गोसावी द्वारा जारी किए गए 12वीं कक्षा के परिणाम में 91.60 प्रतिशत लड़कों की तुलना में 95.44 प्रतिशत लड़कियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। गोसावी ने बताया कि मार्च में आयोजित की गई परीक्षाओं के लिए कुल 14,33,371 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 14,23,970 छात्रों ने परीक्षा दी और 13,29,684 छात्र पास हुए।


ये रहा पास प्रतिशत

महाराष्ट्र के कोंकण मंडल में सबसे ज्यादा 97.51 प्रतिशत छात्रों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद नासिक में 94.71, पुणे में 94.44, कोल्हापुर में 94.24, छत्रपति संभाजीनगर में 94.08, अमरावती में 93, लातूर में 92.36, नागपुर में 92.12 और मुंबई में सबसे कम 91.95 प्रतिशत छात्र पास हुए। गोसावी ने बताया कि विज्ञान विषय में 97.82 फीसदी, कला विषय में 85.88 फीसदी, कॉमर्स विषय में 92.18 फीसदी और वोकेशनल विषय में 87.75 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की।

Maharashtra HSC SSC MSBSHSE 10th 12th Results: महाराष्ट्र बोर्ड के नतीजे ऐसे चेक करें

ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा आप महाराष्ट्र बोर्ड के 12वीं के नतीजे DigiLocker से भी चेक कर सकते हैं।

सबसे पहले digilocker.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा लें।

रजिस्ट्रेशन आप अपने आधार नंबर के जरिए बड़ी आसानी से कर सकते हैं

इसके बाद महाराष्ट्र बोर्ड का ऑप्शन चुन लीजिए और फिर आप 10वीं (SSC) या 12वीं (HSC) के नतीजों पर क्लिक कीजिए।

अपनी जरूरी जानकारी भरकर प्रोसेस बटन पर क्लिक कीजिए और नतीजे आपके सामने आ जाएंगे।

Maharashtra HSC and SSC Result 2024: महाराष्ट्र के 9 डिविजन के नतीजे आए हैं। इनमें पुणे, नागपुर, औरंगाबादा, मुंबई, कोल्हापुर, अमरावती, नासिक, लातूर और कोंकण शामिल है।

Maharashtra SSC Result 2024: क्या रहा है पास पर्सेंटेज

2024- अपडेट हो रहा है

2023 – 93.83%

2022 – 96.94%,

2021 – 99.95%,

2020 – 95.30%,

2019 – 77.10%,

2018 – 89.41%.

Maharashtra HSC and SSC Result 2024: वेबसाइट्स के डायरेक्ट लिंक जहां आप नतीजे चेक कर सकते हैं

-mahahsscboard.in

-mahresult.nic.in

-hscresult.mkcl.org

-hsc.mahresults.org.in

Maharashtra HSC and SSC Result 2024: मार्क्सशीट में क्या-क्या चेक करना चाहिए?

-नाम

-रोल नंबर

-मां का नाम

- पिता का नाम

- जिला या स्कूल कोड

- ग्रुप कोड

- हर विषय में थ्योरी के नंबर

- हर विषय में प्रैक्टिकल के नंबर

- टोटल मार्क्स

- मैक्सिमम मार्क्स

- रिजल्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।