Maharashtra SSC 10th 2024 Result Out: महाराष्ट्र बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) का एसएससी यानी कक्षा 10 का रिजल्ट आ गया है। महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट में 95.81 फीसदी विद्यार्थी परीक्षा में पास हुए हैं। लड़कियों ने एक बार फिर 2.56% अधिक पास प्रतिशत के साथ लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। छात्र 1 बजे तक अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे। लिंक जब एक्टिव होगा तो छात्र वेबसाइट पर अपने मार्क्स चेक कर सकते हैं।