Get App

NEET-PG Counselling: 12 जनवरी से शुरू होगी नीटी-पीजी की काउंसलिंग, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने किया ऐलान

सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2021-22 के नीट-पीजी पाठ्यक्रम में एडमिशन के लिए काउंसलिंग शुरू करने को मंजूरी दे दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 09, 2022 पर 2:54 PM
NEET-PG Counselling: 12 जनवरी से शुरू होगी नीटी-पीजी की काउंसलिंग, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने किया ऐलान
जूनियर डॉक्टरों के लिए 12 जनवरी 2022 से पीजी नीट काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया (Mansukh Mandaviya) ने रविवार को घोषणा की कि 2021-2022 के लिए नीट-पीजी काउंसलिंग की प्रक्रिया 12 जनवरी से शुरू हो जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री का यह बयान सुप्रीम कोर्ट द्वारा रुकी हुई काउंसलिंग प्रक्रिया को शुरू करने का रास्ता साफ होने के दो दिन बाद आया, जिसमें कहा गया था कि मौजूदा 27 प्रतिशत ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) और 10 प्रतिशत ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) के अखिल भारतीय कोटा सीटों के आरक्षण को बरकरार रखा जाएगा।

मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं देते हुए एक ट्वीट में लिखा, 'रेसीडेंट डॉक्टरस को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दिए आश्वासन अनुसार, माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद MCC द्वारा NEET-PG काउन्सलिंग 12 जनवरी 2022 से शुरू की जा रही है। इससे कोरोना से लड़ाई में देश को और मज़बूती मिलेगी। सभी उम्मीदवारों को मेरी शुभकामनाएं।'

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-पीजी में OBC (Other Backward Castes) और EWS (Economically Weaker Sections) कैटेगरी में आरक्षण के पेच में फंसी नीट पीजी काउंसलिंग मामले में अपना अहम फैसला सुना दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने नीट पीजी दाखिले में OBC और EWS के आरक्षण को हरी झंडी दे दी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें