NPCIL Recruitment 2023: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके सामने एक बेहतर मौका सामने आया है। न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन इंडिया लिमिटेड (Nuclear Power Corporation of India Limited - NPCIL) ने अप्रेंटिस के पदों पर वैकेंसी निकाली है। कुल 183 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। योग्य कैंडिडेट्स ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसकी आखिरी तारीख 31 जुलाई 2203 है। आधिकारिक वेबसाइट www.npcil.nic.in पर विजिट करके ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
कक्षा 8 वीं पास से लेकर 12वीं उत्तीर्ण कर चुके कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं। कई पदों पर अप्रेंटिंस के लिए वैकेंसी निकली हैं। जिसमें ITI का सारटिफिकेट होने बेहद जरूरी है। इन पदों के लिए अधिकतम उम्र 24 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार उम्र में छूट दी जाएगी।
जानिए किन पदों पर निकली कितनी वैकेंसी
फिटर (Fitter) के लिए 56 पदों पर वैकेंसी निकली है। मीशीनिस्ट (Machinist) के लिए 25 पद, वेल्डर (Welder) के लिए 10, इलेक्ट्रीशियन (Electrician) के लिए 40, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक (Electronic Mechanic) के लिए 20 पद, पंप ऑपरेटर कम मैकेनिक (Pump Operator cum Mechanic) के 07 पद, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक (Instrument Mechanic) के 20 पद और मैकेनिक रिफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग (Mechanic Refrigeration and Air Conditioning) के 05 पद भरे जाएंगे।
इस भर्ती में कैंडिडेट्स को ITI में हासिल नंबरों के जरिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद कैंडिडेट्स को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। उम्र में बड़े कैंडिडेट्स को शॉर्टलिस्टिंग प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी। सेलेक्शन होने के बाद एक साल की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसमें परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा।
एक साल का ITI कोर्स किए कैंडिडेट्स को 7700 रुपये प्रति महीना सैलरी दी जाएगी। वहीं 2 साल का कोर्स कर चुके लोगों को 8855 रुपये प्रति महीने मिलेंगे।