Get App

Odisha Board 12th Result 2024: ओडिशा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, साइंस स्ट्रीम में 86.93% बच्चे पास

Odisha Board Exam Results: लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। 26 मई को दिन में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, ओडिशा ने 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया था। 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में 96.07 प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए हैं। स्टूडेंट्स orissaresults.nic.in पर रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर एंटर करके अपना बोर्ड रिजल्ट चेक कर पाएंगे

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड May 26, 2024 पर 4:48 PM
Odisha Board 12th Result 2024: ओडिशा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, साइंस स्ट्रीम में 86.93% बच्चे पास
ओडिशा में इस साल 12वीं की परीक्षा में कुल 3.84 लाख बच्चे थे।

Odisha Board 12th Result 2024: ओडिशा में 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के नतीजे (CHSE Odisha 12th Result) घोषित हो गए हैं। आर्ट्स स्ट्रीम में 80.95 प्रतिशत, कॉमर्स स्ट्रीम में 82.27 प्रतिशत और साइंस स्ट्रीम में 86.93 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। ओडिशा में इस साल 12वीं की परीक्षा में कुल 3,84,597 बच्चे थे। लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है।

कॉमर्स स्ट्रीम में पास होने वाली लड़कियों का प्रतिशत, लड़कों से ज्यादा रहा। परीक्षा में जहां 9,431 लड़कियों में से 85.55 प्रतिशत ने बाजी मारी, वहीं 16,466 लड़कों में से केवल 80.40 प्रतिशत ही पास हुए। आर्ट्स स्ट्रीम में पास होने वाली लड़कियों का प्रतिशत 87.56 प्रतिशत और पास होने वाले लड़कों का प्रतिशत 72.68 प्रतिशत रहा। साइंस स्ट्रीम में पास होने वाली लड़कियां 87.74 प्रतिशत और पास होने वाले लड़कों का प्रतिशत 86.21 प्रतिशत रहा।

कहां देखें ओडिशा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

स्टूडेंट्स orissaresults.nic.in पर रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर एंटर करके अपना बोर्ड रिजल्ट चेक कर पाएंगे। स्टूडेंट अपना परीक्षा परिणाम SMS के जरिए भी पता कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें Result<space>OR12<space>रोल नंबर लिखकर 56263 पर मैसेज करना होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें